ISL 2016: फाइनल में इन 5 खिलाड़ियों का बड़ा प्रभाव होगा

बोर्जा फ़र्नांडीस

यदि हमे पिछले 3 साल से कोलकाता के स्टार खिलाड़ी रहे हैं, तो कोलकाता के स्पेनिश कप्तान ने टीम को काफी मजबूत किया है। उनकी मौजूदगी से टीम के मिडफील्डरों को खुद को साबित करने का मौका दिया है। जोस मोलिना के लिए बोर्जा काफी अहम हैं। 35 वर्षीय इस खिलाड़ी ने विपरीत परिस्थितियों में भी शानदार खेल दिखाया है। जहां उनकी उर्जा काबिलेतारीफ रही है। वह गेम को बहुत अच्छे से पढ़ते हैं। वह अपने आसपास के खिलाड़ियों पर बराबर नजर रखते हैं। उसके बाद उनके टैकल तो वाकई उम्दा रहे हैं। 46 सफल टैकल के अलावा उन्होंने 25 सफल इंटरसेपशन भी किये हैं। हाल के समय में स्टेफेन पियर्सन की मौजूदगी ने बोर्जा के काम को और आसान किया है। इस सीजन में बोर्जा ने एक गोल किया है। जैसाकि उन्होंने पहले दो साल टीम को मजबूती दी है। उसी तरह ही इस बार के फाइनल में सबकी निगाहें उनपर टिकी हुई हैं।