ISL 2016: 5 खिलाड़ी जो हीरो ऑफ़ द लीग अवार्ड की दौड़ में हैं

डीगो फोरलन

साल 2010 के वर्ल्डकप में गोल्डन बॉल जीतने वाले डीगो फोरलन का इस लिस्ट में होना काफी अहम हो जाता है। उन्होंने मुंबई के आक्रमण को मजबूती प्रदान की है। उरुग्वे के इस खिलाड़ी ने इंडियन सुपर लीग में आलराउंड प्रदर्शन किया है। फोरलन मुंबई के लिए हर मैच नहीं खेल पाए हैं। लेकिन जिस मुकाबले में खेले हैं। वहां उन्होंने अपना पैसा अदा कर दिया है। मेनचेस्टर के पूर्व खिलाड़ी ने केरला ब्लास्टर के खिलाफ पहली हैट्रिक बनाई थी। जहां मुंबई ने 5-0 का अंतर बना लिया था। फोरलन ने सब मिलाकर 249 पासेज बनाये थे। इसके अलावा उन्होंने 5 गोल दागे हैं और 2 में मददगार रहे हैं। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री और मटिअस डेफेडेरिको के साथ मिलकर फोरलन टीम को काफी संतुलन प्रदान करते हैं।

App download animated image Get the free App now