ISL 2017 के 5 ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी, जिन्हें बोली में अनुमानित राशि के मुकाबले कम राशि मिली

11
जेरी मामिंगथांगा

55 20 साल के इस प्रतिभावान खिलाड़ी को इस साल लगी इंडियन सुपर लीग की बोली में जमशेदपुर सिटी टीम ने सिर्फ 15 लाख में खरीदा। मामिंगथांगा इससे पहले नॉर्थ—ईस्ट की ओर से भी खेल चुके हैं। इन्होंने भारत की अंडर—19 और अंडर—23 की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व किया है। मिजोरम में जन्मे मामिंगथांगा ने अपने कैरियर की शुरूआत डीएसके शिवाजियंस ऐकाडेमी के साथ की थी। मामिंगथामा अपने क्लासमेट ललियनजुआला चंग्टे के साथ मार्च 2016 में, इंग्लैंड के लिवरपूल क्लब के साथ ट्रेनिंग के लिए गये थे। उन्होंने आईसीएल 2016 में नॉर्थ—ईस्ट के लिए मुंबई सिटी के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। वे मैच के 72वें मिनट में रोलिन बोर्गेस की जगह मैदान में उतरे थे। उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था। उनकी टीम नॉर्थ—ईस्ट फाइनल में जगह बनाने में नाकामयाब रही थी। वे आई—लीग में डीएसके शिवाजियंस की ओर से खेल चुके हैं।

App download animated image Get the free App now