इंडियन सुपर लीग में आज मुंबई सिटी एफसी और दिल्ली डाइनमोज के बीच मुकाबला खेला गया। मुंबई के फुटबॉल एरीना में हुए इस मुकाबले को मेजबान मुंबई ने एकतरफा करते हुए दिल्ली डाइनमोज के खिलाफ 4-0 से जीत लिया। यह मुकाबला शुरूआत से ही मेजबान मुंबई के नाम रहा। मुंबई सिटी एफसी ने मैच शुरू होते ही 12वें मिनट में अपना पहला गोल लुसियन गोइन की मदद से किया। उसके बाद पहले हाफ की समाप्ति से दो मिनट पहले 43वें मिनट में एवर्टन संटोस ने मुंबई की तरफ से दूसरा गोल किया और मुंबई ने मुकाबले के हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ के शुरू होते ही मेजबान ने फिर से धावा बोला और मुकाबले के 49वें मिनट में फिर से एवर्टन संटोस ने अपना दूसरा और मुंबई के लिए मैच में तीसरा गोल किया। मैच के 79वें मिनट में मुंबई ने अपना चौथा गोल बलवंत सिंह की मदद से किया। दिल्ली टीम इस मुकाबले में किसी भी पल मुंबई को टक्कर देती हुई नजर नहीं आई। समय समाप्त होने पर मुंबई सिटी एफसी ने दिल्ली डाइनमोjjज के खिलाफ मुकाबले को 4-0 से अपने नाम किया। इस जीत के साथ मुंबई अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुँच गई है, तो दिल्ली हार के साथ अंक तालिका में आखिरी स्थान पर ही बनी हुई है।
.@MumbaiCityFC trounce @DelhiDynamos at home and climb to second spot in the #HeroISL table! #LetsFootball #MUMDEL pic.twitter.com/e6FU6V4nR7
— Indian Super League (@IndSuperLeague) December 29, 2017
