ISL: हैदराबाद एफसी ने टूर्नामेंट में पहली बार हार, मुंबई सिटी एफसी ने 2-0 से रौंदा

मुंबई सिटी एफसी ने हैदराबाद एफसी को हराया
मुंबई सिटी एफसी ने हैदराबाद एफसी को हराया

विग्‍नेश दक्षिणामूर्ति के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई सिटी एफसी ने हैदराबाद एफसी को इंडियन सुपर लीग के मुकाबले में 2-0 से मात दी। इस मैच में मुंबई सिटी एफसी और हैदराबाद एफसी दोनों ही गोल करने के सीधे मौके बनाने के लिए संघर्षरत दिखी। विग्‍नेश ने 38वें मिनट में बेहतरीन गोल दागा, जिसने फैंस का दिल जीता। एडम ली फोंड्रे ने मुंबई सिटी एफसी को 59वें मिनट में बढ़त दिलाई और हैदराबाद ने सीजन की अपनी पहली हार सहन की।

इस गेम में एक बात ध्‍यान रखने लायक यह रही कि पहले हाफ में विग्‍नेश का गोल सिर्फ निशाने पर था। मुंबई सिटी एफसी की टीम पिछले मैच में जमशेदपुर के खिलाफ सपाट नजर आ रही थी और हैदराबाद एफसी के खिलाफ भी उसका ऐसा ही हाल था। पहले हाफ में मुंबई सिटी एफसी ने सभी विभागों में हैदराबाद एफसी पर हावीपन दिखाया। मुंबई सिटी एफसी की गेंद पर पकड़ अच्‍छी रही, वह विरोधी खेमे में घुसे और क्रॉस पास व आम पास काफी दिए। मगर लंबे समय तक यह लगा कि गोल नहीं होगा।

मुंबई सिटी एफसी के सवालों का हैदराबाद एफसी के पास है जवाब

मुंबई सिटी एफसी ने जो भी सवाल दागे, हैदराबाद के डिफेंस ने उसके करारे जवाब दिए। विग्‍नेश का खेल के पहले मिनट में क्रॉस को संभालना मुश्किल था। पिच की दूसरी तरफ एरिडान सेंटना ने मोहम्‍मद यासिर के लिए मौका बनाया, लेकिन मुंबई के डिफेंस ने इस प्रयास को विफल बना दिया। मुंबई सिटी के लिए बिपिन सिंह ने आक्रमण में काफी तेजी दिखाई। विंगर ने 15वें मिनट में क्रॉस पास डाला, जिस पर रॉलिन बोर्जेस ने हेडर जमाया। यह ऑफ साइड हुआ। बिपिन एक बार फिर 26वें मिनट में चीजों में आए जब उन्‍होंने दाएं ओर से गोल करने का प्रयास किया।

मगर जब ऐसा लग रहा था कि गोल नहीं होगा, तब यह बिलकुल मजेदार अंदाज में हुआ। जाहूह के फ्री-किक पर बिपिन का पैर लगा, जिससे विग्‍नेश को गोल करने का मौका मिल गया। युवा ने सीजन के सबसे शानदार गोल में से एक किया। इसके बाद हैदराबाद के पास स्‍कोर बराबर करने का शानदार मौका आया था जब आकाश ने क्रॉस डालकर यासिर को बॉक्‍स में गेंद पहुंचाई। यासिर के पास गोल करने का मौका जरूर था, लेकिन किसी तरह उनका हेडर निशाने से दूर जाएगा। मुंबई ने दूसरे हाफ में अपनी बढ़त को मजबूत करने का ज्‍यादा इंतजार नहीं किया। ले फोंड्रे ने बोर्जेस से पास लेकर गेंद सुब्रत पॉल की तरफ भेजी। हैदराबाद ने दूसरे हाफ में ज्‍यादा जीवंत नजर आई जब उसने लिस्‍टन कोलाको का परिचय कराया। मगर वह गोल करने के स्‍पष्‍ट मौके चूकी, जिसके चलते वह मुंबई के डिफेंस को परेशान नहीं कर सके।

Quick Links

Edited by Vivek Goel