Create

FIFA World Cup 2022 : एमबापे ने महज 23 साल की उम्र में कर ली पेले के पूरे करियर की बराबरी

एमबापे ने 2022 के फुटबॉल विश्व कप में सर्वाधिक 8 गोल दागते हुए गोल्डन बूट जीता।
एमबापे ने 2022 के फुटबॉल विश्व कप में सर्वाधिक 8 गोल दागते हुए गोल्डन बूट जीता

फ्रांस को अर्जेंटीना के हाथों कतर में हुए फीफा फुटबॉल विश्व कप 2022 के फाइनल में हार झेलनी पड़ी और टीम का लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया। लेकिन इस फाइनल को इतिहास के सबसे रोमांचक खिताबी मुकाबलों में गिना जा रहा है और यह सब हुआ है 23 साल के केलिएन एमबापे की वजह से जिन्होंने न सिर्फ फाइनल मैच में हैट्रिक दाग अपनी टीम को अंत तक मुकाबले में बनाए रखा बल्कि फुटबॉल के महानायक पेले के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।

✅ Hat-trick in World Cup final✅ Golden Boot winner✅ 12 World Cup goals✅ Same amount as Pele (12)Kylian Mbappe didn't deserve to be on the losing side today. An absolute superstar ⭐️#FIFAWorldCup #TSWorldCup https://t.co/RPMKXi3oq2

20 दिसंबर 2022 के दिन 24 साल के होने जा रहे एमबापे ने विश्व कप में कुल 12 गोल दाग लिए हैं। कतर में हो रहे विश्व कप से पहले उन्होंने 2018 विश्व कप में महज 19 साल की उम्र में 4 गोल दागे थे। अब 2022 विश्व कप में कुल 8 गोल दाग उन्होंने गोल्डन बूट जीता और अपने खाते में कुल 12 गोल कर लिए। खास बात ये है कि जहां एमबापे ने महज दो विश्व कप खेलते हुए इतने गोल दागे हैं वहीं पेले ने अपने पूरे करियर में कुल 4 विश्व कप खेलते हुए 12 गोल दागे थे।

रोचक बात ये है कि दोनों ही खिलाड़ियों ने 12 गोल तक आने के लिए कुल 14 मुकाबले खेले। फिलहाल विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ियों की सूची में एमबापे और पेले संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं। विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल दागने का रिकॉर्ड जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस के नाम है जिन्होंने कुल 16 गोल दागे हैं। उनके बाद ब्राजील के रोनाल्डो हैं जिनके नाम 15 गोल हैं, वहीं तीसरे नंबर पर जर्मनी के गर्ड मुलर हैं जिनके नाम 14 गोल हैं। फ्रांस के जस्ट फोंटेन और अर्जेंटीना के लायोनल मेसी के नाम 13-13 गोल हैं।

◾ WC winner at 19◾ WC finalist at 23 ◾ Golden Boot winner◾ A hat-trick in a WC final◾ 1st man to score 7+ goals at a single WC since Ronaldo in 2002◾ The most goals by a 23-year-old or younger in a single WCLet's all take a moment to appreciate Kylian Mbappé 👏 https://t.co/Wp8wPvGNMo

ऐसी स्थिति में अगर एमबापे 2026 में विश्व कप खेलते हैं तो संभावना यही है कि वह क्लोज के सर्वाधिक विश्व कप गोल के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। अभी एमबापे की उम्र काफी कम है और इस लिहाज से वह यदि फॉर्म में रहे तो 2026 के साथ ही 2030 का विश्व कप भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Edited by Prashant Kumar
Be the first one to comment