ISL: मुंबई सिटी एफसी की 13 मैच बाद पहली बार, टॉप-4 में पहुंची नॉर्थईस्‍ट यूनाइटेड

नॉर्थईस्‍ट यूनाइटेड ने मुंबई सिटी एफसी को मात दी
नॉर्थईस्‍ट यूनाइटेड ने मुंबई सिटी एफसी को मात दी

देसहोर्न ब्राउन के दो गोलों की बदौलत नॉर्थईस्‍ट यूनाइटेड ने शनिवार को इंडियन सुपर लीग के मुकाबले में मुंबई सिटी एफसी के 13 मैचों के विजयीरथ को रोक दिया। नॉर्थईस्‍ट यूनाइटेड ने बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई सिटी को 2-1 से मात देते हुए आईएसएल की अंक तालिका के टॉप-4 में प्रवेश किया। मुंबई सिटी एफसी को को 13 मैचों के बाद पहली बार मिली है। उसे इस सीजन के अपने पहले ही मैच में हाईलैंडर्स के ही हाथों 0-1 से हार मिली थी।

इसके बाद से मुंबई सिटी एफसी अजेय रहते हुए 30 अंकों के साथ 11 टीमों की तालिका में शीर्ष पर काबिज है। मुंबई सिटी एफसी का प्लेऑफ में पहुंचना तय है जबकि नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने इस सीजन में मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ अपना अजेय क्रम बरकरार रखते हुए 14 मैचों से 21 अंक लेकर पहली बार टॉप-4 मे एंट्री ली है। उसने हैदराबाद एफसी (21) को बेहतर गोल अंतर से पीछे किया।

नॉर्थईस्‍ट यूनाइटेड की मुंबई सिटी एफसी पर जीत के हीरो बने ब्राउन

ब्राउन के दो गोलों की मदद से नॉर्थईस्‍ट यूनाइटेड ने पहले हाफ की समाप्ति पर 2-0 की बढ़त बना रखी थी। इस हाफ में 70 फीसदी समय तक गेंद पर कब्जा बनाए रखने के बावजूद मुंबई सिटी एफसी पिछड़ रही थी। यह नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के शानदार फुटबॉल का नतीजा था।

शुरुआती दो गोल करते हुए इस सीजन में अपनी टीम की पांचवीं जीत तय करने वाले ब्राउन 20वें मिनट में हैट्रिक के करीब थे, लेकिन वह यह कारनामा नहीं कर सके। मुंबई सिटी एफसी ने दो गोलों से पिछड़ने के बावजूद इस हाफ में बाद में लय हासिल की और हाईलैंडर्स के पोस्ट पर कुछ अच्छे हमले किए, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी।

पहला हाफ पूरी तरह ब्राउन के नाम रहा, जिन्होंने छठे मिनट मे निम दोरजी की मदद से अपनी टीम को 1-0 से आगे किया और फिर लुइस माचादो की मदद से लीड को दोगुना करते हुए मुंबई को सीजन की दूसरी संभावित हार की ओर धकेला। नॉर्थईस्ट ने 46वें मिनट में ही एक जोरदार हमला किया। वह तीसरा गोल करने के करीब थी, लेकिन अमरिंदर सिंह ने शानदार बचाव करते हुए अपनी टीम को 0-3 से पीछे होने से बचा लिया।

85वें मिनट में हालांकि किस्मत मुंबई पर मेहरबान हुई और सुपर सब एडम लेफोंड्रे ने बार्थोलोमेव ओग्बेचे की मदद से गोल करते हुए स्कोर 1-2 कर दिया। इस गोल ने मुंबई की मैच में वापसी कराई। यहां से वह अगर मैच जीतने के बारे में नहीं तो ड्रॉ कराते हुए अपना अजेय क्रम बनाए रखने के बारे में जरूर सोच सकती थी, लेकिन हाईलैंडर्स के डिफेंस वे उसे मुस्काने का मौका नहीं दिया।

Quick Links

Edited by Vivek Goel