Create

UEFA EURO 2020 - क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जबरदस्त रिकॉर्ड, पुर्तगाल और फ्रांस की जीत

क्रिस्टियानो रोनाल्डो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

UEFA EURO 2020 के ग्रुप एफ में गत विजेता पुर्तगाल और विश्व विजेता फ्रांस ने जीत के साथ शुरुआत की है। पुर्तगाल ने हंगरी को 3-0 और फ्रांस ने जर्मनी को 1-0 से हराया। पुर्तगाल की तरफ से क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो गोल किये और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।

रोनाल्डो के नाम EURO चैंपियनशिप में अब 11 गोल हैं और उन्होंने फ्रांस के माइकल प्लाटिनी के 9 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा। रोनाल्डो के नाम पहले ही सबसे ज्यादा EURO चैंपियनशिप और सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज था और अब उनके नाम सबसे ज्यादा गोल भी हो गए हैं।

बुडापेस्ट में खेले गए मुकाबले में हंगरी ने गत विजेता पुर्तगाल को 83 मिनट तक गोल नहीं करने दिया, लेकिन उसके बाद 10 मिनट के अंदर तीन गोल हुए और पुर्तगाल ने एकतरफा जीत हासिल की। 84वें मिनट में रफाएल गरेरो ने पुर्तगाल के लिए पहला गोल किया और उसके बाद रोनाल्डो ने 87वें और 92वें मिनट में गोल करके रिकॉर्ड बनाने के साथ-साथ टीम को शानदार जीत भी दिला दी।

France v Germany - UEFA Euro 2020: Group F
France v Germany - UEFA Euro 2020: Group F

म्यूनिख ने फीफा वर्ल्ड कप विजेता फ्रांस ने मेजबान जर्मनी को हराया और जीत के साथ शुरुआत की। जर्मनी को मैट्स हमेल्स के 20वें मिनट में किये गए आत्मघाती गोल का नुकसान उठाना पड़ा और अंत तक वह बराबरी वाला गोल नहीं कर पाए।

ग्रुप ए में आज वेल्स का सामना तुर्की और इटली का सामना स्विट्ज़रलैंड के खिलाफ है। इसके अलावा ग्रुप बी में रूस का सामना फ़िनलैंड के खिलाफ होगा।

Edited by Prashant
Be the first one to comment