2 अच्छी चीज़ें जो Free Fire India में शामिल की जाएंगी और 1 चीज़ जो फैंस को निराश कर सकती है

Free Fire India Image Credit ff.garena.com
Free Fire India Image Credit ff.garena.com

Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) के रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस गेम में कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलेंगे। ग्लोबल वर्जन से यह थोड़ा अलग होने वाला है क्योंकि कुछ खास चीज़ों को इसमें शामिल किया जाने वाला है। हालांकि, ज्यादतर गेम वैसा ही रहेगा और प्लेयर्स संभावित तौर पर अपनी पुरानी आईडी का इस्तेमाल भी कर पाएंगे।

Free Fire India के रिलीज की आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है और इसी वजह से सभी के बीच बहुत ज्यादा कन्फ्यूज है। कई सारे फैंस अब Garena से गेम के रिटर्न को लेकर सवाल कर रहे हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 2 अच्छी चीज़ें के बारे में बात करेंगे, जो भारतीय वर्जन के साथ गेम में आएगी और एक खराब चीज़ जो सभी को निराश कर सकती है।


2 अच्छी चीज़ें जो Free Fire India में शामिल की जाएंगी और 1 खराब चीज़ जो सभी को निराश कर सकती है

1- अच्छी चीज़: बच्चों के लिए खेलने का समय और ब्रेक लेने की जानकारी

भारतीय वर्जन को खेलने के लिए उम्र की सीमा होगी। साथ ही बच्चे एक सीमित समय तक ही गेम खेल पाएंगे। ऐसे में उनका ध्यान पढ़ाई समेत अन्य चीज़ों पर भी लगेगा। इसके अलावा ज्यादा गेम खेलने पर हर प्लेयर को ब्रेक लेने की सलाह दी जाएगी।


1- खराब चीज़: ज्यादा फीचर्स शामिल करने से स्थिरता में कमी आएगी

भारतीय वर्जन कई सारे बदलावों और देश पर आधारित कुछ चीज़ों को लेकर आने वाला है। इसका सीधा अर्थ है कि कई सारे ग्लीच इस दौरान भी गेम में आएंगे। इनके जुड़ने से बहुत हद तक लोगों का गेमप्ले खराब होगा। हालांकि, धीरे-धीरे अपडेट्स के साथ ही इन्हें सही किया जा सकेगा।


2- अच्छी बात: पैसे खर्च करने पर सीमा

डेवलपर्स ने पैसे खर्च करने पर लिमिट लगाकर अच्छा काम किया है। कई सारे बच्चे गलती से अपने माता-पिता के हजारों रूपये खत्म कर देते थे। लोगों की इसी चीज़ को लेकर शिकायत भी थी। भारतीय वर्जन में खरीदी करने पर सीमा को जोड़ना शानदार चीज़ है।

App download animated image Get the free App now