Free Fire India: फ्री फायर मैक्स (Free Fire India) की जल्द ही भारत में एंट्री होने वाली है। इसे लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। पहले यह गेम 5 सितंबर 2023 को आने वाला था लेकिन इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें कि इसमें भारतीय खिलाड़ियों के हिसाब से फीचर्स को एडजस्ट किया जाने वाला है। गेम में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। भारतीय वर्जन में भी मौजूदा वर्जन के कैरेक्टर्स आने वाले हैं। साथ ही भारतीय खिलाड़ियों के लिए भी कुछ खास कैरेक्टर्स को भी जोड़ा जा सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 कैरेक्टर्स को लेकर बात करेंगे, जो Free Fire India के लिए खास तौर पर लाए जा सकते हैं। 3 जबरदस्त कैरेक्टर्स जो Free Fire India में खास तौर पर लाए जा सकते हैं1- Thala View this post on Instagram Instagram PostGarena ने भारत के लिए खास वर्जन के ऐलान के दौरान बताया था कि एमएस धोनी इस गेम के ब्रांड एम्बेसडर होने वाले हैं। साथ ही भारतीय दिग्गज के खास कैरेक्टर का ऐलान भी देखने को मिला था, जिसका नाम Thala रहने वाला है। अभी तक कैरेक्टर की ताकत और लुक की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इसका रिलीज होना लगभग तय है। 2- JaiJai को Free Fire के सबसे पुराने कैरेक्टर्स में गिना जा सकता है। यह कैरेक्टर सालों तक गेम में रहा और फिर से हटा दिया गया। अब भारत में गेम आने वाला है और ऐसे में दिग्गज बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन पर आधारित यह कैरेक्टर जरूर दोबारा वापसी कर सकता है। 3- सुनील क्षेत्री View this post on Instagram Instagram Postसुनील छेत्री भारतीय फुटबॉल टीम के सबसे बड़े स्टार हैं। उन्हें भारत में इस खेल की लोकप्रियता की बढ़ोतरी का बड़ा कारण माना जा सकता है। वो Free Fire India के रिलीज ऐलान के वीडियो ट्रेलर में थे। ऐसे में उम्मीद है कि उनका एक खास कैरेक्टर भी गेम में शामिल हो सकता है। (नोट: इस आर्टिकल में कैरेक्टर्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स के रिलीज को लेकर अलग रह सकती है।)