Free Fire MAX में 3 सबसे ज्यादा ताकतवर कैरेक्टर्स

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स का चुनाव काफी ज्यादा अहम बन जाता है। सही कैरेक्टर होने से गेम में काफी मदद मिलती है और लगातार फाइट्स में जीत के चांस बढ़ जाते हैं। कैरेक्टर्स को लगातार जोड़ा जा रहा है और ऐसे में सबसे अच्छे विकल्पों को हासिल करना मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसे कैरेक्टर्स हैं, जिनका उपयोग करके बहुत फायदा उठाया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 सबसे ज्यादा ताकतवर कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।


Free Fire MAX में 3 सबसे ज्यादा ताकतवर कैरेक्टर्स

1- Hayato

youtube-cover

Hayato कैरेक्टर के पास Bushido नाम की ताकत है। फाइट्स के दौरान जैसे-जैसे HP कम होगी, आर्मर पेनिट्रेशन बढ़ता जाएगा। फाइट्स के दौरान इससे आपको बहुत हद तक फायदा होने वाला है। आक्रमक प्लेयर्स इसका उपयोग जरूर कर सकते हैं। Hayato को कई लोग उपयोग करते हैं और यह पुराना कैरेक्टर होने के बावजूद आज भी लोगों का पसंदीदा विकल्प है।


2- Jai

youtube-cover

Jai कैरेक्टर अभी स्टोर पर नहीं है लेकिन कई लोगों के पास यह पहले से मौजूद है। भारतीय खिलाड़ी जरूर इस कैरेक्टर को उपयोग करना चाहेंगे क्योंकि यह बॉलीवुड एक्टर ह्रितिक रोशन पर आधारित है। इसकी ताकत का उपयोग करके आप बैग में मैगज़ीन की क्वांटिटी बढ़ा सकते हैं। अगर आप आक्रमक प्लेयर हैं और लगातार गन्स का उपयोग करना पसंद करते हैं, तो यह कैरेक्टर उपयोगी रह सकता है।


3- DJ Alok

youtube-cover

Free Fire MAX में DJ Alok के पास Drop the Beat नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप अपनी मूवमेंट स्पीड को बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही आपको HP में सुधार करने का भी मौका मिलता है। कई लोग इसी के चलते DJ Alok को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स के मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

App download animated image Get the free App now