3 कारण क्यों Free Fire India के रिलीज के लिए फैंस उत्साहित हैं

Free Fire India Image Credit ff.garena.com
Free Fire India Image Credit ff.garena.com

Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) के रिलीज को आगे बढ़ाए हुए एक महीने से ज्यादा समय हो गया है। अभी तक यह गेम मार्केट में नहीं आया है और यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ है। हर एक भारतीय फैन गेम के लिए उत्साहित है लेकिन कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर इतना उत्साह किस चीज़ का है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों Free Fire India के रिलीज को लेकर फैंस उत्साहित हैं।


3 कारण क्यों Free Fire India के रिलीज के लिए फैंस उत्साहित हैं

1- भारत दूसरा ऐसा देश होगा, जिसके लिए अलग वर्जन बन रहा है

youtube-cover

Garena का पूरी दुनिया में एक ही वर्जन मौजूद है। भारत में इसे पिछले साल फरवरी में बैन किया गया था। इसके बाद से हर कोई MAX वर्जन खेल रहा था। अब गेम की वापसी हो रही है और साफ तौर पर बताया गया है कि यह मुख्य वर्जन से अलग होने वाला है। भारत के लिए खास बन रहा है। आपको बता दें कि वियतनाम के बाद भारत दूसरा ऐसा देश है,जिसके लिए Garena खास वर्जन तैयार कर रहा है

2- डाटा की सुरक्षा की दिक्कत के बिना खेल पाएंगे

youtube-cover

डाटा की सुरक्षा में कमी के कारण ही मुख्य रूप से Free Fire को भारत में बैन किया गया था। अब डेवलपर्स ने आश्वासन दिया है कि डाटा सुरक्षित रहेगा और इसके लिए उन्होंने Yotta से पार्टनरशिप भी की है। यह चीज़ साफ तौर पर फैंस को उत्साहित कर रही है। डाटा की सुरक्षा बढ़ाने से फैंस बिना फिक्र के खेल सकते हैं।

3- भारत से जुड़ी चीज़ें आएंगी

youtube-cover

डेवलपर्स ने जब गेम की रिलीज डेट को आगे बढ़ाते हुए समय की मांग की थी, तब उन्होंने बताया था कि भारतीय वर्जन में देश से जुड़ी चीज़ों को जोड़ा जाएगा। इसका साफ तौर पर अर्थ है कि भारत से जुड़े खास इवेंट्स और आयटम्स को लाया जाएगा। इसी चीज़ को देखकर फैंस का उत्साह बढ़ रहा है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment