क्या आधिकारिक तौर पर Free Fire India की रिलीज डेट का कोई ऐलान हुआ है?

Free Fire India Image Credit ff.garena.com
Free Fire India Image Credit ff.garena.com

Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) के रिलीज का हर कोई इंतजार कर रहा है। 5 सितंबर 2023 को गेम आना था लेकिन अब एक महीना हो चुका है और गेम की वापसी नहीं हुई है। हर कोई जल्द ही भारतीय वर्जन को वापस आते हुए देखना चाहता है। कई लोगों के मन में सवाल होगा कि डेवलपर्स ने आधिकारिक तौर पर कोई रिलीज डेट जारी की है, या नहीं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि भारतीय वर्जन की नई रिलीज डेट का ऐलान हुआ है या अभी तक कोई अपडेट नहीं है।

Ad

क्या आधिकारिक तौर पर Free Fire India की रिलीज डेट का कोई ऐलान हुआ है?

Ad

भारतीय वर्जन को लेकर काफी ज्यादा हाइप है। ऐसे में यूट्यूब चैनल्स और कुछ वेबसाइट्स पर गेम के रिलीज को लेकर अलग-अलग तरह के अनुमान लगाए जाते हैं। पिछले एक महीने में कई बार अनआधिकारिक तौर पर अलग-अलग डेट्स सामने आई हैं लेकिन उनपर गेम नहीं आया है। किसी भी ऐसे सोर्स पर भरोसा करना गलत होगा, जो आधिकारिक नहीं है।

Garena द्वारा अगर किसी वेबसाइट या आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा रिलीज डेट नहीं बताई जाती है, तो फिर प्लेयर्स के पास इंतजार करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचेगा। कई लोग व्यूज के चक्कर में गलत जानकारी दे देते हैं, आपको उन चीज़ों से दूर रहना चाहिए। देखा जाए तो Free Fire India का पेज गूगल प्ले स्टोर पर आ गया है। इसका अर्थ साफ है कि गेम की वापसी तो जरूर होने वाली है।

आपको इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर Free Fire के भारतीय पेज को फॉलो कर लेना चाहिए। अगर गेम वापस आएगा, तो सबसे पहले जानकारी सोशल मीडिया पर मिलेगी। साथ ही आप लगातार Garena की आधिकारिक वेबसाइट को भी चेक कर सकते हैं। अभी तक किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कुछ बड़ा होगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications