Free Fire MAX में 4 तरीके जिनसे क्लोज रेंज की फाइट्स जीत सकते हैं

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में क्लोज रेंज फाइट्स में जीत दर्ज करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसमें लगातार फाइट्स देखने को मिलती है और विरोधी रश करने की पूरी कोशिश करते हैं। इसी के चलते क्लोज रेंज में जीत दर्ज करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इस आर्टिकल में हम 4 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे क्लोज रेंज में जीत दर्ज कर सकते हैं।


Free Fire MAX में 4 तरीके जिनसे क्लोज रेंज की फाइट्स जीत सकते हैं

4) विरोधी को रोटेट करके किल करें

youtube-cover

विरोधी की जगह पता चलने के बाद आपकी पूरी टीम को उसे घेर लेना चाहिए। टीममेट्स को सीधे जाना चाहिए और इसी बीच आप रोटेट कर सकते हैं और विरोधी को नॉक कर सकते हैं। कई लोग इस तरीके का उपयोग करके अपने प्रदर्शन में सुधार लाते हैं।


3) स्मोक का उपयोग करें

youtube-cover

क्लोज रेंज में कवर की दिक्कत आती है और कई बार आप अकेले फंस जाते हैं। ऐसे में खुली जगह पर सर्वाइव करना मुश्किल रहता है। आपको स्मोक ग्रेनेड का यहां इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपको अगला कदम उठाने का समय मिल जाएगा और विरोधी आपको स्पॉट भी नहीं कर पाएगा।


2) शॉटगन का उपयोग करें

youtube-cover

क्लोज रेंज में फाइट्स जीतने के लिए सही गन का चुनाव अहम बन जाता है। इस रेंज में शॉटगन सबसे अच्छा विकल्प रह सकती है। आप एक या दो सही शॉट्स में विरोधियों को धराशाई कर सकते हैं।


1) शूट करते हुए हिलते रहें

youtube-cover

Free Fire MAX में क्लोज रेंज में फाइट्स के दौरान आपको हमेशा ही मूव करते रहना चाहिए। इससे आपके ऊपर निशाना लगने के चांस कम रहेंगे और आप ज्यादा समय तक सर्वाइव कर पाएंगे। कई सारे लोग इसी तरह से खेलते हुए क्लोज रेंज में जीत दर्ज कर लेते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद क्लोज रेंज फाइट्स में थोड़ी अलग रह सकती है।)

App download animated image Get the free App now