Garena Free Fire को मुख्य रूप से अनोखे कैरेक्टर्स के लिए जाना जाता है। इस गेम में 33 कैरेक्टर्स है लेकिन ये 5 सबसे अच्छे विकल्प है।
नवंबर के महीने में Free Fire में मौजूद 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स
1) Hayato

Hayato एक दिग्गज समुराई है और इसकी ताकत बुशीडो है। Free Fire में इस कैरेक्टर को लेने के बाद 10 प्रतिशत HP कम होने पर आर्मर पेनिट्रेशन 7.5% बढ़ जाता है। ये किल्स के लिए खेलने वाले खिलाडियों के लिए बढ़िया विकल्प है।
2) Jota

Jota एक पार्कर एक्सपर्ट और स्टन्टमैन है जिसके बाद Sustained Raids नाम की ताकत है। ये हर SMG या शॉटगन किल्स से 25HP बढ़ा सकता है। हालांकि, लेवल 6 पर एक किल से 40HP तक बढ़ जाती हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में गिल्ड के लिए स्टाइलिश नाम कैसे बना सकते हैं?
3) DJ Alok

Free Fire में DJ Alok को सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। इस कैरेक्टर की ताकत Drop The Beat है। साथ ही HP में काफी ज्यादा फायदा रहता है। हमेशा ही फाइट्स के दौरान HP कम पड़जाती हैं लेकिन Alok की मदद से आपको फाइट्स के दौरान फायदा होगा।
4) K (Captain Booyah)

K को Free Fire में प्रोफेसर और जिउ-जित्सु का एक्सपर्ट बताया गया है। इसकी ताकत Master of All है। वो हर तीन सेकंड में 2 EP बढ़ाता है। हालांकि, मोड बदलने में 20 सेकंड्स लगते हैं। लेवल 6 पर K आसानी से दो सेकंड में 2 EP बढ़ासकता है। इस वजह से ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
5) Jai

Jai का कैरेक्टर कुछ समय पहले ही Free Fire में लाया गया है। इस कैरेक्टर की ताकत रैगिंग रीलोड है। Jai की रिलोडिंग सबसे अच्छी है साथ ही वन ऑन वन फाइट में अच्छी रिलोडिंग स्पीड का काफी ज्यादा महत्व है।
ये भी पढ़ें:- नवंबर के महीने में Free Fire में फ्री डायमंड्स कैसे पाएं?