Garena Free Fire में कई सारे अलग-अलग कैरेक्टर्स मौजूद है। इस दौरान कुछ कैरेक्टर्स काफी महंगे हैं वहीं कुछ कैरेक्टर्स को डायमंड्स द्वारा भी खरीदा जा सकता हैं।
Free Fire के 5 सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स जिन्हें गोल्ड कोइंस द्वारा खरीदा जा सकता है
#1 Hayato

इसे 499 डायमंड्स या 8000 गोल्ड कोइंस में हासिल किया जा सकता है। उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है।
#2 Moco
Moco के पास हैकर ऑय नाम की ताकत है। वो दो सेकंड्स तक आसपास के दुश्मनों को देख सकती हैं। आप लेवल बढ़ाकर समय को भी बढ़ा सकते हैं। ये कैरेक्टर 8000 गोल्ड कोइंस में उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में जनवरी 2021 के अंदर 5 सबसे बढ़िया कैरेक्टर्स के विकल्प
#3 Rafael

Rafael कैरेक्टर को 8000 गोल्ड कोइंस में पाया जा सकता है। इसमें डेड साइलेंट नाम की ताकत है। इससे मैप पर गनशॉट्स छुप जाते हैं और इसमें 90 सेकंड्स का कूलडाउन रहता है।
#4 Maxim

Maxim के पास Free Fire में धीमा खेलने वाले खिलाडियों के लिए काफी अच्छा विकल्प है। उनके पास Gluttony नाम की ताकत है। उनकी ताकत है वो मेड़कीट को 2 प्रतिशत तेजी से लगा सकते हैं। हालांकि, लेवल 6 पर मेड़कीट 12 प्रतिशत है। ये कैरेक्टर 8000 कॉइन्स या 499 डायमंड्स में मिल जाता है।
#5 Nikita

Nikita को 2000 गोल्ड कोइंस या 199 डायमंड्स में हासिल किया जा सकता है। इस कैरेक्टर की मदद से आप SMGs को 4% तेजी से रीलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में डायमंड्स की खरीदी पर 100% डिस्काउंट कैसे पाएं?