PUBG Mobile Lite को कुछ समय पहले ही भारत में बैन कर दिया गया था। इसके बाद से गेम खेलने वाले खिलाडी अलग-अलग गेम्स ट्राय कर रहे हैं। अगर आपके पास 1 GB रैम वाला स्मार्टफोन है तो इन गेम्स को जरूर ट्राय करें।
1 GB रैम वाले फोन्स के लिए PUBG Mobile Lite की तरह शानदार गेम्स
1. Battle Royale 3D – Warrior63

अगर आपको PUBG Mobile Lite पसंद है तो ये गेम आपके लिए बना है। इसका मैप काफी बड़ा है और इसमें शानदार ग्राफिक्स है। आप यहां क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
2. Battlelands Royale

Battlelands Royale में सीधा लक्ष्य अंत तक टिके रहना है। इस बैटल रॉयल के ग्राफ़िक्स ज्यादा अच्छे नहीं है। खैर, गेम में कुल 32 खिलाडी मौजूद रहते हैं और ये गेम 2-3 मिनट में खत्म हो जाता है। आप यहां क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile की तरह 5 बढ़िया ऑफलाइन शूटिंग गेम्स
3. ScarFall: The Royale Combat

इस बैटल रॉयल गेम की खास बात ये है कि इसे अच्छे और छोटे फोन्स दोनों पर आसानी से खेला जा शता है। इस गेम में आप तीन बार ज़िंदा हो सकते हैं। साथ ही ये PUBG Mobile Lite की तरह ही है। आप यहां क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
4. Battle Royale: FPS Shooter

इस गेम के फीचर्स अलग है और इसमें कार्टून वाली फाइलिंग आएगी। इसमें अच्छे हथियार मौजूद है। इसमें PUBG Mobile की तरह ज़ोन छोटा होता है। साथ ही इसमें ऑटो-शूटिंग का फीचर भी है। आप यहां क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
5. Hopeless Land: Fight for Survival

अगर आप PUBG Mobile Lite के खिलाडी है तो आपके लिए इसे समझना आसान होगा। इस गेम में PUBG Mobile Lite से दोगुने खिलाडी उतरते हैं। गेम में शानदार गन्स और ग्राफ़िक्स है। आप यहां क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के अलग वर्जन किन-किन देशों में उपलब्ध है?