Free Fire MAX में Moco Store के ग्रैंड प्राइज और बोनस प्राइज में मौजूद जबरदस्त रिवॉर्ड्स की लिस्ट पर एक नजर 

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में Knee Slide नाम से नए Moco Store की एंट्री हुई है, जिसमें खिलाड़ियों को महंगे आयटम्स मिल रहे हैं। इस आर्टिकल में हम Moco Store के ग्रैंड प्राइज और बोनस प्राइज में मौजूद जबरदस्त रिवॉर्ड्स की लिस्ट पर एक नजर डालने वाले हैं।


Free Fire MAX में Moco Store के ग्रैंड प्राइज और बोनस प्राइज में मौजूद जबरदस्त रिवॉर्ड्स की लिस्ट पर एक नजर

Knee Slide Moco Store इवेंट (Image via Garena)
Knee Slide Moco Store इवेंट (Image via Garena)

Free Fire MAX में Knee Slide Moco Store इवेंट को 15 फरवरी 2024 को जोड़ा गया था। यह इवेंट लक रॉयल में लगभग दो सप्ताह के लिए जोड़ा गया है। इसमें ग्रैंड प्राइज और बोनस प्राइज नाम से दो फायदेमंद सेक्शन मिल जाएंगे, जिसमें लिजेंड्री रिवॉर्ड्स मौजूद हैं।

आपको बता दें कि ग्रैंड प्राइज और बोनस प्राइज से एक-एक इनाम को चुनकर कन्फर्म करना होगा। यहां पर खिलाड़ियों को दोनों सेक्शन में मौजूद रिवॉर्ड्स की जानकारी दी गई है:

ग्रैंड प्राइज

  • Knee Slide इमोट
  • ग्लू वॉल - Steady Goal
  • Megenta Striker बंडल
  • Cloud Rider इमोट
  • SCAR - Phantom Assassin स्किन
  • M24 - Riverdust Splashe स्किन

बोनस प्राइज

  • ग्रेनेड - Megenta Football
  • लूट बॉक्स - Trophy Case
  • बैकपैक - Steel Striker
  • Floating Cloud
  • पैन - Slilver Frost
  • पैराशूट - Kite Sky

ग्रैंड प्राइज और बोनस प्राइज दोनों सेक्शन में 6-6 रिवॉर्ड्स देखने को मिल जाएंगे लेकिन प्लेयर्स सभी रिवॉर्ड्स को नहीं प्राप्त कर सकते हैं। Moco Store के नियम अनुसार खिलाड़ियों को एक-एक इनाम को चुनकर कन्फर्म करना होगा। फिर स्क्रीन पर नया प्राइज पूल खुल जाएंगे। यहां पर आयटम्स की लिस्ट दी गई है:

  • ग्रैंड प्राइज से चुना गया एक इनाम
  • बोनस प्राइज से चुना गया इनाम
  • x2 क्यूब फ्रैग्मेंट
  • x2 Demolitionist वेपन लूट क्रेट
  • लक रॉयल वाउचर
  • गोल्ड रॉयल वाउचर

Free Fire MAX में Moco Store के अंदर खिलाड़ियों को हर स्पिन के बाद डायमंड्स की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल जाएगी। इस प्रकार से स्पिंस की कीमत होने वाली हैं, जिसमें 9, 19, 49, 99, 199 और 499 डायमंड्स शामिल हैं।

App download animated image Get the free App now