Free Fire में दो तरह के कैरेक्टर्स रहते हैं- एक्टिव और पैसिव। दोनों ही तरह की ताकत का गेम में अलग उपयोग रहता है। इस आर्टिकल में हम 3 जबरदस्त एक्टिव और पैसिव कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में 3 जबरदस्त एक्टिव कैरेक्टर्स
#1 - DJ Alok

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।
#2 - Chrono

Chrono को गेम के सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स में से एक माना जा सकता है। इसकी ताकत टाइम टर्नर है। ये दुश्मनों द्वारा मिल रहे डैमेज को 600 तक रोकता है। इससे मूवमेंट स्पीड भी 5% बढ़ जाती हैं। इसका कूलडाउन टाइम 200 सेकंड्स है।
#3 - Skyler
Skyler की ताकत रिपटाइड रीदम है। आप इसकी मदद से 50 मीटर के अंदर 5 ब्लू वॉल्स को फोड़ा जा सकता है। हर एक ग्लू वॉल टूटने से HP बढ़ती हैं। इसका कूलडाउन 60 सेकंड्स है। ये कैरेक्टर पहले लेवल पर इस तरह रहता है।
ये भी पढ़ें;- AKM vs Groza: Free Fire में कौन-सी गन बेहतर विकल्प है?
Free Fire में 3 सबसे शानदार पैसिव कैरेक्टर्स
#1 - Jota
Jota असल में Free Fire में सबसे अच्छे कैरेक्टर्स में से एक है। इसकी ताकत सस्टेन्ड रेड्स और इससे आपको SMG या शॉटगन से हर एक किल पर HP मिलती है। साथ ही 5 सेकंड्स का छोटा कूलडाउन ही देखने को मिलता है। इससे दुश्मनों के खिलाफ आपको फायदा होता है।
#2 - Moco

Moco में हैकर ऑय नाम की ताकत है। खिलाड़ी दो सेकंड्स तक आसपास के दुश्मनों को देख सकते हैं। आप लेवल बढ़ाकर समय को भी बढ़ा सकते हैं। इस कैरेक्टर की कीमत लगभग 8000 गोल्ड कोइंस है।
#3 - Shirou

इस कैरेक्टर का उपयोग इस समय किया जा सकता है जब कोई दुश्मन 80 मिटर रेडियस के अंदर डैमेज देता है तो अटैकर की जगह 6 सेकंड के लिए मार्क हो जाएगी। ये सिर्फ उसी खिलाडी को दिखेगी। इसके साथ ही पहले शॉट पर 50 प्रतिशत ज्यादा डैमेज मिलता है। हालांकि, इसका कूलडाउन 35 सेकंड्स का है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इससे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- क्या Free Fire के डायमंड जनरेटर्स सही मायने में लीगल है?