Chrono और Andrew काफी फेमस Free Fire कैरेक्टर्स है। दोनों ही कैरेक्टर्स को क्लैश स्क्वाड मोड में काफी उपयोग किया जाता है। कुछ दिनों पहले ही क्लैश स्क्वाड के नए सीजन की शुरुआत हुई है। आप अगर बेहतर प्रदर्शन करना चाहते है तो इन दोनों कैरेक्टर्स के साथ अन्य विकल्पों को जोड़ सकते हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ अच्छे कॉम्बिनेशन्स के बारे में बात करने वाले हैं।
Chrono

ताकत: टाइम टर्नर
ये दुश्मनों द्वारा मिल रहे डैमेज को 600 तक रोकता है। इससे मूवमेंट स्पीड भी 5% बढ़ जाती हैं। इसका कूलडाउन टाइम 200 सेकंड्स है। इस ताकत का आप क्लैश स्क्वाड मोड में उपयोग कर सकते हैं।
Andrew

ताकत: आर्मर स्पेशलिस्ट
Andrew की तरह ये है कि इससे वेस्ट की ताकत 2% बढ़ती हैं। साथ ही आपको ये क्लोज रेंज फाइट में काफी मदद कर सकता है। आपको लेवल बढ़ाने सेे ज्यादा फायदा होगा।
Free Fire में Chrono और Andrew के लिए सबसे अच्छे कैरेक्टर कॉम्बिनेशन्स
1) Chrono + Andrew + Jota + Jai

Jota: सस्टेंड रेंड्स
Jai: रैगिंग रीलोड
सस्टेंड रेंड्स से आपको शॉटगन या SMG से किल से HP में फायदा होता है। इसके अलावा Jai की ताकत से आपको रीलोड करने में आसानी हो जाएगी। Chrono और Andrew को इनके साथ जोड़ने से आपको क्लैश स्क्वाड मोड में फायदा होगा।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में रिडीम कोड्स का उपयोग करके मुफ्त में इनाम पाने को लेकर छोटी-बड़ी हर जानकारी
2) Chrono + Andrew + Antonio + Shirou

Antonio: गैंगस्टर स्पिरिट
Shirou: डैमेज डिलिवर्ड
Antonio की इस ताकत से आपको राउंड की शुरुआत में 35 अधिक HP मिल जाएगी। Shirou की ताकत से आपको 80 मिटर की रेंज में दुश्मन की जगह 6 सेकंड्स के लिए पता चल जाती है। इसके आलावा पहले शॉट पर 100% आर्मर पेनिट्रेशन बढ़ जाता है। आपको HP में फायदे से लेकर दुश्मन की जगह तक सभी जानकारी इस कॉम्बिनेशन से मिल जाएगी।
3) Chrono + Andrew + Hayato + Moco

Hayato: बुशीडो
Moco: हैकर्स आय
बुशीडो की मदद से जब 10% HP कम होती है तो आर्मर पेनिट्रेशन बढ़ जाता है। इसके अलावा Moco की ताकत से आपको दुश्मन की जगह 5 सेकंड्स के लिए पता चल जाती है और आप उसे दोस्तों के साथ भी साझा कर सकते हैं।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इससे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 2021 के अंदर एंड्रॉइड फोन के लिए सेंसिटिविटी सेटिंग्स जिनसे आपको जबरदस्त तरीके से फायदा होगा