Free Fire काफी प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। इस गेम में कई मोड्स है और इसमें बैटल रॉयल के अलावा खिलाड़ियों को ढेरों विकल्प मिल जाते हैं। Free Fire में क्लैश स्क्वाड, टीम डेथ मोड समेत शानदार विकल्प है। Free Fire का साइज 500 MB से ज्यादा है।
इंस्टॉल करने के बाद ये गेम आपके मोबाइल में काफी स्टोरेज लेता है। इसके चलते कई लोग इसे नहीं खेल पाते हैं। ऐसे में हम खिलाड़ियों के लिए 50 MB के अंदर Free Fire की तरह 5 सबसे अच्छे शूटिंग गेम्स लेकर आए हैं।
Free Fire की तरह 50 MB में जबरदस्त ऑनलाइन शूटिंग गेम्स
#1 - N.O.V.A Legacy

N.O.V.A Legacy गेम में एक जबरदस्त टीम डेथ मैच मोड है। इस मोड से आपको Free Fire की याद आएगी। आपको यहां कई जबरदस्त गन्स और मिल जाती हैं। इस गेम का साइज 47 MB है। साथ ही आप यहां क्लिक करके गेम को डाउनलोड कर सकते हैं।.
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स जिन्हें उपयोग करने से खिलाड़ियों को फायदा मिल सकता है
#2 - Sniper Fury: Online 3D FPS & Sniper Shooter Game

अगर आपको स्नाइपिंग पसंद है तो ये गेम आपके के लिए एक शानदार विकल्प रहने वाला है। Sniper Fury में ढेरों स्नाइपर, असॉल्ट राइफल्स समेत कई तरह के हथियार है। इसके ग्राफिक्स भी अन्य गेम्स के मुकाबले बेहतर है। इस गेम का साइज 34 MB है। साथ ही आप यहां क्लिक करके गेम को डाउनलोड कर सकते हैं।
#3 - Elite Killer: SWAT

इस गेम के अंदर कई शानदार हथियार मौजूद है। Free Fire की तरह यहां 30 से ज्यादा गन्स के विकल्प है। आप इसे ऑनलाइन प्लेयर बनाम प्लेयर मोड खेल सकते हैं। इस गेम का साइज 22 MB है। साथ ही आप यहां क्लिक करके गेम को डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में क्लासिक मोड के लिए 5 सबसे अच्छे और फायदेमंद कैरेक्टर्स के विकल्प