Free Fire काफी प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। इसमें कई सारे अलग-अलग मैप है जिसमें बरमूडा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। कई सारे लोग स्क्वाड में खेलना पसंद करते हैं वहीं कुछ लोग सोलो मोड को ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आपको बरमूडा मैप में सोलो मोड के अंदर लैंडिंग करनी है तो ये गेम में सबसे अच्छे विकल्प रहने वाले हैं।
Free Fire के बरमूडा मैप में सोलो मोड के अंदर लैंडिंग की सबसे अच्छी 3 जगह
#1 Mill

Mill को बरमूडा मैप की सबसे अच्छी जगह लाना जाता है। सोलो मोड में यहां उतरना अच्छा रह सकता है। यहां शानदार लूट मिल जाती हैं। साथ ही बड़ी बिल्डिंग में लूट के साथ आप बैठकर स्नाइपिंग भी आकर सकते हैं। यहां अन्य खिलाडी भी उतरते हैं और ऐसे में आपके कुछ किल्स भी आसानी से हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के हेल्प सेंटर से डायमंड्स टॉप-अप से जुड़े एरर के लिए कैसे संपर्क करें?
#2 Mars Electric

Mars Electric एक और जबरदस्त जगह है और ये मैप के एकदम नीचे है। इस वजह से यहां ज्यादा खिलाडी नहीं उतरते हैं। इसके चलते आप आसानी से लूट कर सकते हैं। इसके बाद जोन में जाकर आप अन्य खिलाडियों पर भारी पड़ सकते हैं। बड़ी जगह होने के लूट में कोई दिक्कत नहीं आएगी। साथ ही यहां पर आपको गाडी भी मिल जाती हैं। ऐसे में आप आसानी से जाने में रोटेशन कर सकते हैं।
#3 Katulistiwa

Katulistiwa इस लिस्ट में अंतिम जगह है। यहां कई सारी बिल्डिंग है और आपको आसानी से काफी अच्छी लूट मिल जाएगी। साथ ही यहां कुछ खिलाडी उतरते हैं। ऐसे में आपको 2-3 किल्स भी हो सकते हैं। देखा जाए तो ये काफी अच्छी जगह है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में डायमंड जनरेटर्स का उपयोग करने से हो सकता है बड़ा नुकसान