Garena Free Fire में कैरेक्टर्स का काफी महत्व है। गेम में 39 कैरेक्टर्स है लेकिन कुछ चुनिंदा कैरेक्टर्स ही फेमस है। अन्य सभी कैरेक्टर्स पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता है। खैर, आप इन कैरेक्टर्स का उपयोग करके फायदा उठा सकते हैं।
Free Fire में 5 शानदार कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाड़ियों द्वारा नजरअंदाज किया जाता है
#1 - Steffie
Steffie की मदद से ग्रेनेड का डैमेज 15% तक कम हो जाता है और बुलेट का डैमेज 5% तक सिर्फ 5 सेकंड्स के लिए कम हो जाता है। अगर आप किल्स के लिए खेलते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया होगा।
#2 - Shani
Shani के पास हर किल के बाद आर्मर को संभालने की ताकत 10 तक है। साथ ही लेवल 3 की वेस्ट से आपको और फायदा हो सकता है। इससे फाइट के दौरान HP लॉस काफी कम होता है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के लिए 2021 के अंदर 30 स्टाइलिश नाम जिन्हें खिलाड़ी गिल्ड में उपयोग कर सकते हैं
#3 - Joseph

Joseph की ताकत मूवमेंट और स्प्रिंटिंग स्पीड 10% तक बढ़ जाती है। ये इस कैरेक्टर का काफी महत्व है। आप इसे भी ट्राय कर सकते हैं क्योंकि ये फायदेमंद विकल्प है।
#4 - Caroline

Caroline की मदद से आप शॉटगन चलाते समय 3% तक मूवमेंट स्पीड को आसानी से बढ़ा सकते हैं। साथ ही Caroline की लेवल बढ़ाने पर मूवमेंट स्पीड 8% तक बढ़ सकती है। क्लोज रेंज में मजबूत खिलाड़ी इस कैरेक्टर का उपयोग कर सकते हैं।
#5- Notora

Notora की मुख्य ताकत "Racker’s Blessing" है। दरअसल, गाड़ी चलाते समय ये हर 4.5 सेकंड्स में सारे सदस्यों की 5 HP बढ़ती हैं। अगर इसे लेवल 8 तक लेकर जाया जाए तो कूलडाउन 2 सेकंड्स का हो जाता है। अगर आप देर से रोटेट करते हैं और हर जगह गाड़ी से जाना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर शानदार विकल्प होगा।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इससे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire: मुफ्त में डायमंड्स पाने के लिए 3 जबरदस्त ऐप्स जिनका उपयोग खिलाड़ियों को करना चाहिए