Free Fire में कई खिलाड़ी सोलो vs स्क्वाड खेलना पसंद करते हैं। दरअसल, ये स्किल्स दिखाने का सबसे बेहतर तरीका होता है। खैर, अगर आपको सोलो vs स्क्वाड में अच्छा प्रदर्शन करना है तो आपको बेहतर गन्स का उपयोग करना होगा। इस आर्टिकल में हम 5 बेहतर गन्स के विकल्प के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में सोलो vs स्क्वाड के लिए सबसे अच्छे हथियारों के विकल्प
#1 Groza

Groza असल में Free Fire की सबसे अच्छी असॉल्ट राइफल है। इसकी एक्यूरेसी 54 की है और इसका डैमेज 61 का है। खिलाड़ी इसे क्लोज और मिड रेंज में उपयोग कर सकते हैं। आप आसानी से Groza की मदद लेकर पूरी टीम को किल कर सकते हैं।
#2 M249
M249 असल में एयरड्रॉप में मिलती हैं और इसके चलते गन को हासिल करना मुश्किल है। इसकी एक मैगजीन में 100 बुलेट्स रहती हैं। अगर आपके पास ये गन है तो आप आसानी से पूरी स्क्वाड को किल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 3 कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाड़ियों को रैंक मोड में उपयोग करने की गलती नहीं करनी चाहिए
#3 AK

AK को Free Fire में काफी पसंद किया जाता है। क्लोज रेंज और मिड रेंज के लिए ये शानदार विकल्प है क्योंकि इसका डैमेज शानदार है। आप इस गन का उपयोग करके पूरी स्क्वाड से जरूर ही फाइट ले सकते हैं।
#4 SCAR

SCAR एक बेहतर विकल्प है। मिड-रेंज और क्लोज रेंज के लिए इसे बनाया गया और इसके स्टैट्स अच्छे है। SCAR में ज्यादा बुलेट्स रहती हैं और आप स्क्वाड के सामने इसका उपयोग करके फायदा उठा सकते हैं।
#5 P90
P90 एक शानदार SMG गन है। इसमें 50 बुलेट्स मौजूद रहती हैं और इसके चलते आपको सोलो vs स्क्वाड में फायदा मिलता है। आप एक राउंड में 2 से 3 खिलाड़ियों नॉक कर सकते हैं। सिर्फ एक रीलोड के बाद आप अन्य खिलाड़ियों को भी ढेर कर सकते हैं।
नोट: हर एक खिलाड़ी की पसंद अलग होती हैं। ये गन्स लेखक के अनुसार खास है। ऐसे में आपके लिए अन्य गन शायद बेहतर विकल्प हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें;- Free Fire में एयरड्रॉप गन्स के अलावा 5 सबसे जबरदस्त हथियारों के विकल्प