Free Fire India के रिलीज को लेकर फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार, ट्विटर पर आई ढेरों प्रतिक्रियाएं

Free Fire India Image Credit ff.garena.com
Free Fire India Image Credit ff.garena.com

Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) की वापसी का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसे 5 सितंबर 2023 तक लाया जाने वाला था लेकिन इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई। अब आधिकारिक तौर पर गेम के रिलीज का इंतजार फैंस कर रहे हैं। आपको बता दें कि कई सारे खिलाड़ी गेम की वापसी का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम गेम का इंतजार कर रहे फैंस की कुछ प्रतिक्रियाओं पर एक नज़र डालने वाले हैं।

Ad

Free Fire India के रिलीज के इंतजार को लेकर फैंस की ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाएं

Ad

(कहां हो भाई? कब आएगा Free Fire India)

Ad

(Free fire India कब आएगा बताओ।)

Ad

(Garena Free Fire India के सर्वर को हैलो, आप कब Free Fire को भारत में ला रहे हैं?)

Ad

(कृपया Free Fire India की रिलीज डेट का ऐलान कीजिए।)


Free Fire India की रिलीज डेट को क्यों आगे बढ़ाया गया?

जैसा हमने आपको बताया कि Free Fire India को भारत में 5 सितंबर 2023 को रिलीज किया जाने वाला है। हालांकि, इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया और इसका बड़ा कारण यह था कि डेवलपर्स अभी गेम को बेहतर करने पर ध्यान दे रहे हैं। वो गेम में भारत से जुड़े खास फीचर्स जोड़ने पर ध्यान दे रहे हैं।

Garena ने अपनी आधिकारिक घोषणा में बताया था कि वो भारत में रिलीज के बाद अपनी छाप खराब नहीं करना चाहते और शुरुआत को अच्छा बनाना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने रिलीज डेट को थोड़ा आकर बढ़ाकर गेम को ज्यादा बेहतर बनाने पर ध्यान देने का फैसला किया है। डेवलपर्स ने कुछ हफ्तों का समय मांगा था और अब ऐसा लग रहा है, जैसे यह गेम शायद अगले महीने से लॉन्च होगा। हालांकि, अब कभी भी गेम रिलीज किया जा सकता है और अगर ऐसा होता है, तो यह सभी के लिए काफी बेहतरीन चीज़ रहने वाली है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications