Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) की भारत में वापसी को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। अब ऐसा लग रहा है कि इस गेम का रिटर्न ज्यादा दूर नहीं है। पिछले साल इसे बैन किया गया था और अब भारत के लिए खास वर्जन लाया जा रहा है। Free Fire ग्लोबल के मुकाबले भारतीय वर्जन थोड़ा अलग रहने वाला है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि गेम के ग्लोबल और भारतीय वर्जन में क्या अंतर है। Free Fire India vs Free Fire Global: दोनों में किन चीज़ों का है बड़ा अंतर?Free Fire को भारत में सालों से खेला जा रहा था लेकिन यह पिछले डेढ़ साल से उपलब्ध नहीं है। कई लोग इसका MAX वर्जन खेल रहे थे लेकिन जल्द ही भारत के लिए खास वर्जन आने वाला है। असल में यह मुख्य मुख्य वर्जन से थोड़ा अलग होने वाला है। दोनों का गेमप्ले एक-जैसा रह सकता है। हालांकि, फीचर्स और इवेंट्स के मामले में थोड़े बदलाव होंगे। डेवलपर्स ने आधिकारिक तौर पर इन चीजों को लेकर जानकारी दी है: 1- खर्च करने पर सीमाएं View this post on Instagram Instagram Postभारतीय वर्जन में खर्च करने पर सीमाएं रहने वाली हैं। मुख्य वर्जन जब भारत में था, तो उसमें डायमंड्स खरीदने के लिए कभी भी पैसे खर्च करने पर कोई सीमा नहीं थी। हालांकि, भारतीय वर्जन में सीमित मात्रा में ही डायमंड्स को खरीदा जा सकेगा। 2- बच्चों के लिए कुछ नियम View this post on Instagram Instagram PostFFI को कई छोटे बच्चे खेलने वाले हैं। ऐसे में उनपर थोड़ी रोक लगने वाली है। गेम को खेलने के लिए न्यूनतम उम्र जरूरी होगी। साथ ही गेम को एक सीमित समय तक ही खेला जा सकेगा। 3- भारत से जुड़े ज्यादा इवेंट्स आएंगे View this post on Instagram Instagram Postग्लोबल वर्जन में भारत से जुड़े ज्यादा इवेंट्स नहीं आते थे और सिर्फ मुख्य फेस्टिवल्स पर इवेंट्स को जोड़ा जाता था। हालांकि, Free Fire India की एंट्री के साथ देश की संस्कृति से जुड़े ज्यादा इवेंट्स देखने को मिलेंगे। डेवलपर्स ने खुद इस बारे में बताया है कि वो भारत के हिसाब से गेम को डिजाइन कर रहे हैं।