भारत में Free Fire Max OB33 अपडेट रिलीज होने की तारीख और समय  

OB33 अपडेट (Image Credit : Garen)
OB33 अपडेट (Image Credit : Garen)

Garena Free Fire Max विश्व का सबसे फेमस बैटल रॉयल गेम है। इस गेम के डेवेल्पर्स खिलाड़ियों को अनोखे और कॉस्मेटिक आइटम प्रदान करते रहते हैं। इस गेम के डेवेल्पर्स खिलाड़ियों को समय-समय पर अपडेट प्रदान करते रहते हैं। हालांकि, पेच अपडेट रिलीज करने से पहले डेवेल्पर्स एडवांस सर्वर को रिलीज करते हैं। OB33 अपडेट के एडवांस सर्वर को कुछ ही दिन पहले पेश कर दिया था। इस अपडेट के दौरान नए फीचर्स और रिवॉर्ड की जानकारी का खुलासा किया जाता है।

हालांकि, OB33 अपडेट के अंदर डेवेल्पर्स ने काफी सारे बदलाव किये हैं। जैसे कैरेक्टर रिवर्क, गेम चेंजिंग फीचर्स, लिंक और अन्य आइटम आदि। खैर, इस आर्टिकल में हम भारत में Free Fire Max OB33 अपडेट रिलीज होने की तारीख और समय पर नजर डालने वाले हैं।

नोट: यह राइटर के द्वारा एक अनुमानित तारीख है। इसके साथ ही गरेना के डेवेल्पर्स ने गूगल न्यूज पर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।


भारत में Free Fire Max OB33 अपडेट रिलीज होने की तारीख और समय

youtube-cover

Garena Free Fire Max के डेवेल्पर्स प्रत्येक अपडेट के दौरान अद्भुद और खास फीचर्स पेश करते हैं। इन फीचर्स के कारण प्लेयर्स काफी ज्यादा आकर्षित होते हैं। हालांकि, पिछले अपडेट के अनुसार डेवेल्पर्स ने क्लैश स्क्वाड रैंक सीजन समाप्त होने के एक दिन पहले पेच अपडेट को पेश किया जाता है। वर्तमान में मौजूद क्लैश स्क्वाड रैंक सीजन 24 मार्च 2022 को समाप्त होने वाला है। तो डेवेल्पर्स 23 मार्च 2022 यानि की कल OB33 अपडेट को पेश कर सकते हैं।

हालांकि, प्रत्येक पेच अपडेट के दिन डेवेल्पर्स के द्वारा मेंटेनेंस ब्रेक लिया जाता है। इस ब्रेक के दौरान कोई भी फ्री फायर मैक्स खेलने वाला प्लेयर्स गेम को एक्सेस नहीं कर सकता है। ये ब्रेक कल सुबह 10:30AM या 11:30AM को शुरू होने वाला है। ये ब्रेक 5:30PM तक चलने वाला है।

हालांकि, ये समय कोई फिक्स नहीं है की 5:30 PM के पश्चात प्लेयर्स गेम को डाउनलोड करके एक्सेस कर सकता है। डेवेल्पर्स के द्वारा समय अवधि बड़ाई जा सकती है। उसके बाद OB33 अपडेट को डाउनलोड करके नए फीचर्स का मनोरंजन कर सकते हैं।

Edited by Sawan E-Sports
App download animated image Get the free App now