Free Fire का OB28 एडवांस सर्वर कब रिलीज होगा और रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

image via ff.garena.com ff4
image via ff.garena.com ff4

Free Fire में समय-समय पर अपडेट आते रहते हैं। इन अपडेट्स के पहले एडवांस सर्वर रिलीज किया जाता है और इसमें नए फीचर्स लाए जाते हैं। इन्हें टेस्ट करने के बाद फिर फीचर्स को मुख्य सर्वर में डाला जा सकता है। इस आर्टिकल में हम Free Fire के OB28 एडवांस सर्वर की संभावित रिलीज डेट के बारे में बात करेंगे।


Free Fire OB28 एडवांस सर्वर की शुरुआत कब से होगी?

एडवांस सर्वर में खिलाड़ियों को नए फीचर्स टेस्ट करने का विकल्प मिलता है (Image via Free fire)
एडवांस सर्वर में खिलाड़ियों को नए फीचर्स टेस्ट करने का विकल्प मिलता है (Image via Free fire)

पिछले कुछ पैच असल में Garena ने अपडेट रिलीज करने से 2 हफ्ते पहले रिलीज किये थे। ऐसे में अब नया अपडेट संभावित रूप से 9 जून 2021 को आने वाला है। अगर पिछले कुछ अपडेट्स के अनुसार देखा जाए तो Free Fire का OB28 एडवांस सर्वर अब 26 मई 2021 को रिलीज किया जा सकता है।

उम्मीद है कि ये अपडेट कम से कम एक हफ्ते तक खुला रहेगा। इस दौरान चुनिंदा लोगों को नए फीचर्स का पहले ही उपयोग करने का मौका मिलेगा जबकि अन्य लोगों को ग्लोबल वर्जन का इंतजार करना पड़ेगा।


Free Fire के OB28 एडवांस सर्वर पर किस तरह से रजिस्टर करें?

अभी तक रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हुए हैं। इसके बावजूद जब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएं तो आप इस तरीके से रजिस्टर कर सकते हैं:

स्टेप 1: Free Fire की एडवांस सर्वर वाली आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या यहां क्लिक करें।

स्टेप 2: इसके बाद आप लॉगिन फेसबुक के विकल्प पर क्लिक करें।

यहां जरुरी जानकारी डालना है
यहां जरुरी जानकारी डालना है

ये भी पढ़ें:- Free Fire के बरमूडा मैप पर जबरदस्त लूट पाने के लिए 3 सबसे अच्छी जगहें जहां खिलाड़ी लैंड कर सकते हैं

स्टेप 3: इसके बाद आपको अपनी निजी जानकारी डालनी हैं जिसमें नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर शामिल है।

स्टेप 4: इसके बाद ‘Join Now’ के विकल्प पर जाएं और आपका रजिस्ट्रशन हो जाएगा।

अब जिस भी समय ऐप उपलब्ध हो जाएगा तो आप उसे डाउनलोड कर पाएंगे। हालांकि, इसके लिए एक्टिवेशन कोड की जरूरत होती हैं और ये चुनिंदा लोगों को मिलती हैं।

खिलाड़ी बग्स की जानकारी देकर मुफ्त डायमंड्स पा सकते हैं
खिलाड़ी बग्स की जानकारी देकर मुफ्त डायमंड्स पा सकते हैं

साथ ही खिलाड़ियों को बग्स और ग्लीच की जानकारी देने पर एडवांस सर्वर से मुफ्त डायमंड्स मिलते हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में क्लोज रेंज के लिए 3 सबसे ताकतवर गन्स जिनका खिलाड़ियों को जरूर उपयोग करना चाहिए

Edited by Ujjaval E-Sports