Free Fire MAX में सेटिंग्स और कंट्रोल्स कैसे बदल सकते हैं?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में सेटिंग्स का अहम किरदार रहता है। अगर आप अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो फिर सेटिंग्स को सही रखना जरुरी है। गेम में कई नए खिलाड़ियों ने कदम रखा है और उन्हें नए विकल्पों के बारे में जानकारी नहीं है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि गेम में सेटिंग्स और कंट्रोल्स कैसे बदल सकते हैं।


Free Fire MAX में सेटिंग्स और कंट्रोल्स कैसे बदल सकते हैं?

 यह गेम की होम स्क्रीन है (Image via Garena)
यह गेम की होम स्क्रीन है (Image via Garena)

Free Fire MAX में सेटिंग्स में बदलाव करना बहुत ज्यादा आसान है। आपको होम स्क्रीन पर जाना होगा और यहां पर सेटिंग्स के विकल्प दिखेगा, उसपर क्लिक करें। आपको यहां पर बेसिक, सेंसिटिविटी, कंट्रोल्स, ऑटो पिकअप, साउंड और अन्य तरह की सेटिंग्स दिख जाएंगी। आप किसी भी उपयोगी या अनुपयोगी चीज़ को बदल सकते हैं। इससे आपके प्रदर्शन में सुधार लाया जा सकता है।

गेम के कंट्रोल और सेटिंग्स (Image via Garena)
गेम के कंट्रोल और सेटिंग्स (Image via Garena)

Free Fire MAX की बेसिक सेटिंग में थोड़े बदलाव करने से आपको बहुत हद तक फायदा हो सकता है। इसमें कुछ छोटी-छोटी चीज़ें हैं। कंट्रोल में आपको एम प्रिसिजन, स्नाइपिंग और रीलोड समेत अन्य तरह के विकल्प मिल जाते हैं। आप यहां से फायर बटन को भी सेट कर सकते हैं। इसमें सेंसिटिविटी सेटिंग्स में बदलाव करके मूवमेंट स्पीड और रिफ्लेक्स को बेहतर किया जा सकता है।

सेंसिटिविटी सेटिंग्स को हमेशा हाई रखने का प्रयास करें। इसके बाद आपको ट्रेनिंग ग्राउंड में समय देकर अभ्यास करना होगा। समय के साथ आपको नई सेटिंग्स की आदत लग जाएगी। साउंड के विकल्प द्वारा आपको बहुत हद तक गेमप्ले के मामले में मदद मिलेगी। ऑटो पिकअप में आप सामग्री उठाने की क्वांटिटी को भी सेट कर सकते हैं। इससे लूट के मामले में आप ज्यादा चीज़ें नहीं उठा पाएंगे और सभी चीज़ों का अच्छा कॉम्बिनेशन तैयार करने में सफल होंगे।

App download animated image Get the free App now