Free Fire MAX के HD वॉलपेपर्स को PC या मोबाइल पर किस तरह से डाउनलोड किया जा सकता है?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) के वॉलपेपर्स को कई लोग उपयोग करना चाहते हैं। गेम ज्यादा खेलने वाले प्लेयर्स हमेशा ही अपने फोन या PC पर इनका इस्तेमाल करना चाहते हैं लेकिन गूगल पर अच्छे विकल्प नहीं मिलते हैं। साथ ही कई बार साइज का भी फर्क पड़ने लगता है। अगर आपको हाई ग्राफिक्स और HD वॉलपेपर चाहिए, तो फिर यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि किस तरह से इस बैटल रॉयल के शानदार वॉलपेपर्स को PC या मोबाइल के लिए डाउनलोड किया जा सकता है।


Free Fire MAX के HD वॉलपेपर्स को PC या मोबाइल पर किस तरह से डाउनलोड किया जा सकता है?

वॉलपेपर का काफी चलन है (Image via Garena)
वॉलपेपर का काफी चलन है (Image via Garena)

Free Fire MAX के वॉलपेपर डाउनलोड करने के लिए आपको इस लिंक पर जाना होगा। नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करके आप आसानी से पसंदीदा विकल्प को डाउनलोड कर सकते हैं।

  • स्टेप 1: सबसे पहले ऊपर दी गई वेबसाइट को खोलें और वॉलपेपर वाले विकल्प पर क्लिक करें। मीडिया सेक्शन में आपको यह विकल्प मिलेगा।
  • स्टेप 2: आपके सामने कई सारे अच्छे वॉलपेपर आ जाएंगे।
  • स्टेप 3: किसी एक वॉलपेपर को चुनें और इसके बाद आपके पास दो विकल्प आ जाएंगे। PC के लिए 1920 x 1080 साइज वाला और मोबाइल के लिए 1080 x 1920 साइज वाला विकल्प आ जाएगा।
  • स्टेप 4: PC पर डाउनलोड करने के लिए अपने पसंद का कोई एक चुनें और राइट क्लिक करके सेफ कर लें। मोबाइल में सेव करने के लिए वॉलपेपर को होल्ड करें और आपको डाउनलोड का बटन दिख जाएगा।

डाउनलोड तुरंत हो जाएगा और आपको बेहतर क्वालिटी में वॉलपेपर मिल जाएगा। ध्यान रहे कि कुछ थर्ड पार्टी ऐप्स पर भी गेम के वॉलपेपर मौजूद होंगे लेकिन आपको वो कभी भी इस HD क्वालिटी के नहीं मिलेंगे।

App download animated image Get the free App now