Free Fire में लैग को कैसे सही करें?

How to fix lag in Free Fire (Image Credits: ff.garena.com)
How to fix lag in Free Fire (Image Credits: ff.garena.com)

Garena Free Fire खिलाड़ियो को अच्छा ग्राफिक्स प्रदान करता है, जिसकी मदद से करोड़ो लोग गेम को स्मूथ और लेग फ्री खेल सकते हैं।

Free Fire खिलाड़ी में स्किल्स होना एक मात्र ऐसा कारण है जिसकी सहायता से खिलाड़ी बढ़िया टायर तक जा सकता है। Free Fire खेलते समय लेग इसके बेहत सारे कारण हो सकते हैं, जिससे लोगों को गेम खेलने में परेशानी होती है। साथ ही उनको लेवल बढ़ाने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है। इसलिए हम इस आर्टिकल में Free Fire में लेंग को कैसे सही करे बताने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:-Free Fire खेलते समय 'नेटवर्क कनेक्शन एरर' कैसे सही करें?


Garena Free Fire में लैग को कैसे सही किया जा सकता है?

हाई पिंग और कम FPS के कारणों से Free Fire खेलते समय लैग देखने को मिलता है। इसको हमेशा के लिए सही करने के कोई कारण नहीं है। लेकिन निचे कुछ तरिके बताए गए है, जिनका इस्तेमाल करके लैग को पहले से बेहतर किया जा सकता है।

#1- बैकग्राउंड एप्लिकेशन को बंद करें

डिवाइस में चल रहे बैकग्राउंड एप्लिकेशन रैम और डेटा का कुछ हिस्सा लेते है जिसके कारण Free Fire खेलते टाइम लैग देखने को मिलता है। खिलाड़ी सभी एप्लिकेशन को बंद करें जिससे उनका पिंग और FPS काफी बढ़िया चलेगा।

#2 - ग्राफिक्स कम करें

Free Fire कितना स्मूथ चल सकता है यह खिलाड़ी के डिवाइस पर निर्भर करता है। अगर उनको FPS बढ़ाना है तो ग्राफिक्स कम करना पड़ेगा, जिससे खिलाड़ी लेग फ्री गेम खेल सकता है।

#3 - कैश को साफ करें

कैश ऑटोमैटिक बनने वाली मेमोरी है जिसका डिवाइस में अस्थाई रूप से एक डेटा बन जाता है। सभी एप्लिकेशन का एक अपना कैश होता है। तो खिलाड़ी को कैश को क्लियर करना होगा जिससे उनकी मेमोरी में जगह बनेगी। उसके बाद खिलाड़ी डिवाइस में आसानी से Free Fire को लैग फ्री और स्मूथ गेम खेल सकता है।

इन सभी तरीकों का उपयोग करके खिलाड़ी Free Fire में लैग को कम कर सकता है।

नोट: ध्यान रहे, खिलाड़ी को GFX टूल का उपयोग नहीं करना चाहिए, यह एक थर्ड पार्टी एप है अगर खिलाड़ी इसका इस्तेमाल करता है, तो उसकी Free Fire ID बेन हो सकती है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में रिडिम्प्शन सेंटर से मुफ्त में इनाम किस तरह हासिल किये जा सकते हैं?