Free Fire के अंदर AWM कैसे हासिल कर सकते हैं?

Free Fire के अंदर AWM(Image credit: sportskeeda.com)
Free Fire के अंदर AWM(Image credit: sportskeeda.com)

Garena Free Fire के अंदर स्नाइपर गन्स का काफी ज्यादा महत्व है, इन-गेम स्नाइपर के विकल्प जैसे KAR98, AWM और VSS है। इन गन्स का डैमेज दुश्मनो के लिए खतरनाक होता है यह एक शॉट में दुश्मन को नॉक कर देता है।

Ad

स्नाइपर राइफल्स गन्स का उपयोग लॉग रेंज के लिए किया जाता है, जिसमें 8X, 6X और 4X स्कोप लगता है। इनका इस्तेमाल करके बीच कैंप किया जाता है और आसानी से लॉग रेंज में स्क्वाड से फाइट ले सकते हैं।

लेकिन, गेम के अंदर स्नाइपर राइफल्स आसानी से प्राप्त नहीं होती है, इस AWM को ढूढ़ना काफी मुश्किल है। यह गन घर या खुले में नहीं होती है। तो इस आर्टिकल में हम Free Fire के अंदर AWM कैसे हासिल कर सकते हैं बताने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में रैंक सिस्टम क्या है, और रैंक कैसे बढ़ाई जा सकती हैं?


Free Fire के अंदर AWM कैसे हासिल कर सकते हैं?

Free Fire गेम के अंदर AWM गन को हासिल करना आसान नहीं है, क्योंकि यह गन खिलाड़ियों को जैसे सामन्य लूट करते हैं उस तरह प्राप्त नहीं होती है। AWM को सिर्फ एयरड्रॉप से हासिल कर सकते हैं। यह स्नाइपर गन क्लासिक मैच के अंदर 5 से 6 मिनिट में आने वाला एयरड्रॉप में मौजूद होती है।

लेकिन, हर खिलाड़ी इस गन को हासिल नहीं कर सकता है। इस गन को प्राप्त करना काफी मुश्किल है क्योंकि ज्यादातर दुश्मन एयरड्रॉप को लूटने आते हैं तो खतरा होता है। खिलाड़ियों को AWM बेहत चालाकी के साथ हासिल करनी पड़ेगी। जब दुश्मन एयरड्रॉप लूट रहा है तो अचानक से दुश्मन पर कवर में रहकर अटैक करें दुश्मन को मारने के बाद क्रेट से AWM लूट ले, और स्नाइपर का मजा ले।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में DJ Alok के साथ पेट्स जोड़ने के 5 शानदार विकल्प

(नोट: यह आर्टिकल सिर्फ नए खिलाड़ियों के लिए बताया गया है, क्योंकि कुछ नए खिलाड़ियों को स्नाइपर पसंद होती है, और उन्हें AWM को हासिल करने का तरीका पता नहीं होता है इसलिए यह आर्टिकल उनकी मदद कर सकता है)

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications