क्या Free Fire एक चाइनीज गेम है, इसे किस देश ने बनाया है?

image via ff.garena.com
image via ff.garena.com

Free Fire काफी ज्यादा फेमस गेम है। खैर, हर एक फैन के मन में सवाल होता है कि आखिर इस गेम को बैन तो नहीं किया जाएगा। देखा जाए तो पिछले साल चीनी कंपनी टेनसेंट के PUBG Mobile को बैन कर दिया गया था। इसके बाद महीनों की मेहनत की गई और इस गेम के चीन से पूरे रिश्ते खत्म किये गए।

Ad

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile का नाम बदलकर Battlegrounds Mobile India किया गया, प्री-रजिस्ट्रेशन की होगी शुरुआत

साथ ही फैंस को डाटा की बेहतर सुरक्षा का दावा किया गया। देखा जाए तो इन सभी कारणों की वजह से Free Fire को लेकर सभी के मन में सवाल रहते हैं। Free Fire को असल में 30 सितंबर 2017 में रिलीज किया या था। एक बैटल रॉयल गेम में 50 खिलाड़ी लैंड करते हैं और अंत तक सर्वाइव करने वाले सुपरस्टार को जीत मिलती हैं।


Free Fire की शुरुआत कहाँ से हुई?

Garena. Image: Malavida
Garena. Image: Malavida

जिन लोगों को नहीं पता है, उन्हें बता दें कि Free Fire को असल में 111dots Studio ने बनाया है और इसे Garena ने पब्लिश किया है। Garena असल में सिंगापुर की एक कंपनी है जिसकी शुरुआत 2009 में फर्रेस्ट ली ने की थी। फर्रेस्ट ली का जन्म चीन में हुआ था और वो वहीं पर बड़े हुए थे।

Ad

इसके बावजूद वो सिंगापुर में रहते हुए बिलियनेयर बिजनेसमैन बने। साथ ही वो Garena के चेयरमैन और CEO भी है। Garena की मुख्य कंपनी Sea Ltd है। इसलिए देखा जाएं तो Free Fire के प्रशंसकों के लिए ये अच्छी बात है। दरअसल, गेम चीन से सीधा जुड़ा हुआ नहीं है। इसके चलते फैंस जरूर ही इस गेम को बिना किसी फिक्र से खेल सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Battlegrounds Mobile India का आधिकारिक टीजर आया सामने, गेम को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications