Garena Free Fire में OB30 अपडेट के बाद Skyler से ज्यादा ताकतवर 3 कैरेक्टर्स 

Free Fire में 3 ताकतवर कैरेक्टर्स (Image Via Free Fire)
Free Fire में 3 ताकतवर कैरेक्टर्स (Image Via Free Fire)

Garena Free Fire प्रत्येक अपडेट के दौरान कैरेक्टर्स की ताकत में बदलाव करता रहता है। हालांकि, कुछ पात्रों की ताकत को कम कर देता है या फिर कुछ पात्रों की ताकत में वृद्धि कर देता है।

दरअसल, Free Fire OB30 अपडेट में Chrono से लेकर Shirou ऐसे चार कैरेक्टर्स है जिनकी ताकत पर डेवेल्पर्स द्वारा काम किया गया है। हालांकि, Skyler पर कोई काम नहीं किया गया है। इसलिए, इस आर्टिकल में हम Garena Free Fire में OB30 अपडेट के बाद Skyler से ज्यादा ताकतवर 3 कैरेक्टर्स पर नजर डालने वाले हैं जिन्हें प्लेयर्स इन-गेम इस्तेमाल कर सकते हैं।


Garena Free Fire में OB30 अपडेट के बाद Skyler से ज्यादा ताकतवर 3 कैरेक्टर्स

1) Xayne

Free Fire में Xayne कैरेक्टर (Image Via Free Fire)
Free Fire में Xayne कैरेक्टर (Image Via Free Fire)

Free Fire में Xayne एक ऐसा पात्र है जो Skyler के सबसे मिलती-जुलती ताकत में आता है। क्योंकि, यह ग्लू वॉल को नॉर्मल कैरेक्टर की तुलना में काफी ज्यादा डैमेज देता है। इसमें एक्सट्रीम एनकाउंटर नाम की ताकत है। ये ऊर्जा कैरेक्टर में कुल 10 सेकंड्स के लिए होती है जिसके दौरान कुल 80HP रिकवर हो जाती है।


2) Dimitri

Free Fire में Dimitri (Image Via Free Fire)
Free Fire में Dimitri (Image Via Free Fire)

Dimitri एक एक्टिव एबिलिटी वाला पात्र है। इसमें हीलिंग हार्टबीट नाम की ताकत है। ये मैदान पर काफी फायदेमंद होता है। ये खुद की हर सेकंड्स में HP को रिकवर करता है। इसका कुल डाउन समय 84 सेकंड्स का है। प्लेयर्स इन-गेम स्टोर सेक्शन से Dimitri को प्राप्त कर सकते हैं।


3) Luqueta

Free Fire में Luqueta कैरेक्टर (Image Via Free Fire)
Free Fire में Luqueta कैरेक्टर (Image Via Free Fire)

Free Fire में Luqueta पैसिव ताकत वाला पात्र है। इसमें हैट ट्रिक नाम की ताकत है। ये मैदान पर दुश्मन को एलिमिनेट करने के बाद पात्र की HP को बढ़ाता है। यह आक्रामक कैरेक्टर है जो Skyler की तरह कार्य करता है।

नोट: ये सभी कैरेक्टर्स की ताकत न्यूनतम लेवल पर है। प्लेयर्स अपने कैरेक्टर्स को शक्तिशाली बनाने के लिए लेवल बड़ा सकते हैं।

App download animated image Get the free App now