Free Fire को मुख्य रूप से अपने शानदार हथियारों के विकल्प के लिए जाना जाता है। गेम के कई सारी अलग-अलग तरीके की गन्स है। इसके बावजूद कुछ ऐसी गन्स है जिन्हें उपयोग करके आप फाइट्स जीत सकते हैं।
Free Fire की 5 सबसे ताकतवर गन्स
#1 M1887

M1887 को Free Fire की सबसे खतरनाक गन कहा जा सकता है। इसका हिट डैमेज 100 का है। साथ ही आसानी से इस गन को हासिल किया जा सकता है और इसके मैगजीन में 2 बुलेट्स रहती हैं। क्लोज रेंज के लिए ये बेहतर विकल्प है।
#2 AWM

AWM को Free Fire की सबसे अच्छी स्नाइपर कहा जा सकता है। इसका डैमेज 90 का है और इसमें पहले से 8x लगा हुआ आता है। साथ ही लॉन्ग रेंज में इसे हरा पाना मुश्किल है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire बना गेम ऑफ द ईयर, PUBG Mobile और COD Mobile को किया पराजित
#3 M79

Free Fire में ग्रेनेड लॉन्चर्स भी है। लॉन्चर का डैमेज 90 है लेकिन इसकी रेंज और रेट ऑफ फायर कम है। खिलाडी इसके बावजूद इस गन को काफी अच्छे से उपयोग कर सकते हैं।
#4 M60

M60 असल में Free Fire की एक लाइट मशीन गन है। इस गन के एक मैग में 60 बुलेट्स मौजूद होती हैं और इसका डैमेज 56 का है। साथ ही क्लोज रेंज और मिड रेंज की फाइट्स के लिए ये अच्छा विकल्प है।
#5 Groza

Groza को Free Fire की सबसे अच्छी असॉल्ट राइफल माना जा सकता है। साथ ही इसे सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता और इसका रेट ऑफ फायर भी शानदार है। स्थिरता और अपनी रेंज की वजह से इसे दुरी में भी उपयोग किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire की तरह 500 MB के अंदर 5 सबसे अच्छे ऑफलाइन गेम्स