Free Fire के कस्टमर केयर से समस्याओं के लिए सम्पर्क करने का सही तरीका क्या है?

समस्याओं के लिए कैसे सम्पर्क करें (image credit: ff.garena.com)
समस्याओं के लिए कैसे सम्पर्क करें (image credit: ff.garena.com)

Free Fire यह एक बैटल रॉयल गेम है जिसे 111डॉट्स स्टूडियो ने डेवेलप किया है और मोबाइल प्लेटफॉर्म पर Garena के द्वारा लॉन्च किया गया है। Garena Free Fire ईस्पोर्ट्स की दुनिया में सबसे फेमस बैटल रॉयल गेम है।

Ad

इस समय Free Fire को गूगल प्ले स्टोर से 500 मिलियन से आधिक खिलाड़ियों के द्वारा डाउनलोड किया गया है। लेकिन, गेम के अंदर कुछ आइटम्स खरीदने या फिर अचानक से एकाउंट बैन होने की समस्याएं होती है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में खो चूका एकाउंट वापस कैसे पाएं?

लेकिन, इन समस्याओं का समाधान करने के लिए कई सारी वेबसाइट पर कस्टमर केयर नंबर उपलब्ध है, दरअसल वह सभी नंबर फेक हैं इसलिए खिलाड़ी उनके चगुंल में ना फसें अगर खिलाड़ी को कुछ समस्या है तो खिलाड़ी डायरेक्ट Free Fire की आधिकारिक वेबसाइट से सहायता ले सकते हैं। तो इस आर्टिकल में हम समस्याओं के लिए Free Fire की टीम से किस प्रकार सम्पर्क करें बताने वाले हैं।


Free Fire के कस्टमर केयर से समस्याओं के लिए सम्पर्क करने का सही तरीका क्या है?

अगर खिलाड़ी फर्जी वेबसाइट से नंबर निकालकर सम्पर्क भी करता है तो वह किसी अनजान व्यक्ति से बात करेगा जो गलत जानकारी दे सकता है और एकाउंट को खतरा हो सकता है।

आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ने के लिए नीचे स्टेप्स उपलब्ध है :

स्टेप 1: Free Fire की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए और समस्याओं का समाधान करने के लिए ffsupport.zendesk.com इस लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 2: उसके बाद राइड साइड में उपलब्ध सबमिट बटन पर क्लिक करें।

समस्या की जानकारी दे जानकारी डालें और सबमिट करें
समस्या की जानकारी दे जानकारी डालें और सबमिट करें

स्टेप 3: खिलाड़ी को जो समस्या आई है उसकी जानकारी दे।

Ad

ये भी पढ़ें:- Free Fire किस देश का गेम है?

नीचे मौजूद समस्याओं के लिए रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं:

  • हैकर रिपोर्ट फॉर्म
  • गेम कंसर्न
  • अपील बैन
  • एकाउंट लॉस
  • पेमेंट और मिसिंग आइटम्स

स्टेप 4: जानकरी में खिलाड़ी को Free Fire ID उनका IGN और समस्या का कुछ प्रूफ देना होगा।

स्टेप 5:

सबमिट बटन पर क्लिक करें और आधिकारिक वेबसाइट पर रिक्वेस्ट सेंड हो जाएगी।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications