Free Fire आज काम क्यों नहीं कर रहा है? OB28 अपडेट से जुड़ी जानकारी सामने आई

image via ff.garena.com ff27
image via ff.garena.com ff27

Garena Free Fire में समय-समय पर नए अपडेट्स आते हैं और इसके साथ ढेरों फीचर्स को जोड़ा जाता है। नए OB28 अपडेट को आज रिलीज किया जाएगा। खिलाड़ी अभी लोग-इन कर रहे हैं लेकिन उन्हें एरर दिखाई दे रहा है।

youtube-cover

Free Fire के सर्वर मेंटेनेंस को लेकर जानकारी

खिलाड़ियों को अभी Free Fire खेलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, खिलाड़ी इस गेम को अभी नहीं खेल पाएंगे क्योंकि सर्वर मेंटेनेंस की वजह से डाउन है। एक बार जब ये समय खत्म हो जाएगा तो गेम एक बार फिर शुरू हो जाएगा। OB28 अपडेट में नए फीचर्स आएंगे और उन्हें जोड़ा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में 8000 गोल्ड कोइंस के अंदर 5 जबरदस्त कैरेक्टर्स जिनका खिलाड़ियों को उपयोग करना चाहिए

इस वजह से Free Fire को अभी के लिए बंद किया गया है। डेवलपर्स ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इस विषय को लेकर जानकारी दी। पोस्ट के अनुसार गेम का सर्वर भारत में सुबह 9:30 से शाम 6:00 बजे तक बंद रहेगा। खिलाड़ी इसके बाद नया अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप 9 से 13 जून के बीच अपडेट को डाउनलोड करते हैं तो आपको 2x डायमंड रॉयल वाउचर इनाम के रूप में मिलेंगे। इस अपडेट के साथ कई फीचर्स जोड़े जाएंगे।


Free Fire के OB28 अपडेट में फीचर्स की जानकारी

Free Fire के OB28 अपडेट में कुछ नए फीचर्स और बदलाव देखने को मिलेंगे। आधिकारिक पैच नोट्स के अनुसार ये चीज़ें जोड़ी जाएगी।

  • नया कैरेक्टर: D-Bee
  • कैरेक्टर का संतुलन: Paloma, Clu, Laura
  • नया ग्रेनेड – Ice Grenade
  • नई गन - Mini UZI
  • हथियारों के संतुलन: M191, Kord, M60, and Kar98K
  • नया पेट: Dr. Beanie

ये भी पढ़ें:- Free Fire में बरमूडा मैप के अंदर लैंड करने के लिए 3 जबरदस्त जगहें जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment