Free Fire India को लॉन्च करने में इतना समय क्यों लग रहा है?

Free Fire India को लॉन्च करने में समय क्यों लग रहा है?
Free Fire India को लॉन्च करने में समय क्यों लग रहा है?

Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) की वापसी का ऐलान भारत में 31 अगस्त को नोएडा में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया गया था लेकिन 5 सितंबर को रिलीज डेट को आधिकारिक रूप से आगे स्थगित कर दिया था। हालांकि, डेवलपर्स ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट को अपलोड करते हुए दो से तीन हफ्तों का समय मांगा था। खैर, इस आर्टिकल में हम गेम को लॉन्च करने में देरी को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire India को लॉन्च करने में इतना समय क्यों लग रहा है?

Free Fire India के फीचर्स पर काम चल रहा है
Free Fire India के फीचर्स पर काम चल रहा है

Free Fire India को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर 5 सितंबर को लॉन्च करने की घोषणा हुई थी लेकिन FFI के फीचर्स पर काम करना रह गया था। इस बैटल रॉयल गेम के प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 अगस्त से चल रही है। वर्तमान में लगभग 40 मिलियन से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, जो एक बहुत बड़ा अकड़ा माना जा रहा है। यहां पर गेम को लॉन्च करने में समय को लेकर बात करने वाले हैं:

Ad

लैग की समस्या: Free Fire India का प्री-रजिस्टर करोड़ों में हो चुका है। गेम लॉन्च होने के तुरंत बाद लाखों में एक्टिव यूजर्स होंगे और अगर सर्वर क्रैश हो जाता है, तो गरेना के लिए बहुत बुरा होगा। इस वजह से डेवलपर्स ने थोड़ा समय मांगा है ताकि छोटी-छोटी चीजों पर पूरी तरह ध्यान दिया जाएं।

ग्लीच और पिंग: हम सभी खिलाड़ियों को अच्छे से जानकारी है कि MAX वर्जन में हर अपडेट के पश्चात ग्लीच और पिंग की समस्या देखने को मिलती है लेकिन डेवलपर्स FFI में कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। इस वजह से डेवलपर्स के द्वारा ग्लीच और पिंग पर काम चल रहा है।

फीचर्स और ग्राफिक्स: FFI का पहला प्रभाव आकर्षित करने वाला होगा, क्योंकि डेवलपर्स फीचर्स और ग्राफिक्स को अनोखी तरीके से डिजाइन कर रहे हैं। गेम के अंदर ज्यादातर फीचर्स भारतीय संस्कृति पर आधारित होंगे, जो एक अच्छी बात है।

आपको बता दें, FFI के ब्रांड एम्बेसडर महेंद्र सिंह धोनी बने हैं और इनपर Thala नाम का अनोखा कैरेक्टर शामिल किया जाएगा। इस बैटल रॉयल गेम में पिंग, लैग, FPS, फीचर्स और ग्राफिक्स के साथ अन्य चीजों पर काम चल रहा है। इस वजह से गेम को लॉन्च करने में समय लग रहा है। उम्मीद है कि कुछ दिनों के अंदर गेम को रिलीज कर दिया जाएगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications