Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) के रिलीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा है और अब लगातार दिन बढ़ते जा रहे हैं। इस गेम को मोबाइल के लिए बनाया गया है और ऐसे में यह जल्दी ही इस डिवाइस पर रिलीज होगा। इसे गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर रिलीज किया जाएगा और सभी के मन में सवाल है कि क्या यह गेम PC के लिए भी रिलीज किया जाएगा, या नहीं। इस आर्टिकल में हम उसी चीज़ की संभावना पर बात करेंगे। क्या Free Fire India को PC के लिए भी रिलीज किया जाने वाला है? View this post on Instagram Instagram Postभारत के लिए आने वाले खास वर्जन के रिलीज को अब आगे बढ़ा दिया गया है। दरअसल, गेम पर अभी भी काम चल रहा है और इसके आते ही जरूर आपको जानकारी मिल जाएगी। गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर इसके आने की जानकारी दी गई है। हालांकि, PC पर इसे शामिल किया जाएगा या नहीं, इसपर हर कोई अपडेट चाहता है। आपको बता दें कि यह गेम शायद PC के लिए रिलीज नहीं होगा। PC के लिए खास ऐप का आना मुश्किल है क्योंकि इस गेम का ग्लोबल और MAX वर्जन भी सिर्फ मोबाइल फोन्स के लिए था। इन्हें PC के लिए नहीं बनाया गया था और ऐसे में भारत में आने वाला वर्जन भी PC के लिए शायद नहीं बनाया जाएगा। क्या PC पर Free Fire India को खेला जा सकेगा? View this post on Instagram Instagram PostPC के लिए भले ही भारतीय वर्जन का खास ऐप नहीं बनाया जाएगा। हालांकि, ऐप के रिलीज होने के बाद आप इसे तुरंत ही PC पर भी खेल सकते हैं। दरअसल, एम्यूलेटर्स का इस्तेमाल करके PC पर किसी भी मोबाइल ऐप को डाउनलोड करके चलाया जा सकता है। इस सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करके आप आसानी से भारतीय वर्जन को डाउनलोड करके खेल पाएंगे। हालांकि, गेम के रिलीज के बाद और चीज़ें क्लियर होंगी।