Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) के रिलीज का ऐलान काफी समय पहले देखने को मिला था। फैंस इसके बाद से ही गेम की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस गेम को अभी तक रिलीज हो जाना चाहिए था लेकिन इसे आगे बढ़ाया गया है। बताया गया था कि गेम को भारत के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। ऐसे में भारत से जुड़े इवेंट्स को भी गेम में शामिल किया जाएगा। इस आर्टिकल में हम FFI में त्योहारों के बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि उनपर इवेंट्स आ सकते हैं, या नहीं। Free Fire India में भारतीय त्योहारों पर आएंगे इवेंट्स?डेवलपर्स ने गेम के रिलीज में देरी करने के बाद स्टेटमेंट जारी की थी और उन्होंने कई चीज़ों को लेकर बात की थी। इसी बीच उन्होंने कहा था, "गेमप्ले में सुधार करने के साथ ही Free Fire India का अनुभव बेहतर करने के लिए हम गेम का पूरी तरह से स्थानीयकरण करेंगे।" View this post on Instagram Instagram Postइस स्टेटमेंट द्वारा डेवलपर्स ने साफ तौर पर भारत से जुड़ी चीज़ों को गेम में शामिल करने का प्लान बना लिया है। जब ग्लोबल वर्जन भारत में उपलब्ध था, तो भी कई सारे मुख्य त्योहारों पर भारतीय संस्कृति से जुड़े इवेंट्स को शामिल किया गया था। ऐसे में अब जब भारत के लिए मुख्य रूप से अलग ऐप आ रहा है, तो फिर तय है कि भारत से जुड़े इवेंट्स को जरूर लाया जा सकता है। अभी दशहरा, नवरात्री और दिवाली समेत कई सारे त्योहार आने वाले महीनों में भारत में सेलिब्रेट किए जाएंगे। उम्मीद है कि गेम आने वाले कुछ हफ्तों में रिलीज हो जाएगा। ऐसे में भारत से जुड़े इवेंट्स FFI में जरूर ही जोड़े जा सकते हैं। यह काफी ज्यादा अच्छी चीज़ है क्योंकि इससे खिलाड़ी भारत में आने वाले त्योहारों पर देश से जुड़े आयटम्स पा सकते हैं।