अगर दिख रहे हैं ये लक्षण तो आप भी हो सकते हैं Depression का शिकार, जानें बचने के घरेलू उपाय

अगर दिख रहे हैं ये लक्षण तो आप भी हो सकते हैं Depression का शिकार, जानें बचने के घरेलू उपाय
अगर दिख रहे हैं ये लक्षण तो आप भी हो सकते हैं Depression का शिकार, जानें बचने के घरेलू उपाय

अगर किसी व्यक्ति को हमेशा किसी चीज को लोकर दुख, पीड़ा रहती है तो इसका असर उसके शरीर पर पड़ता है। जिसकी वजह से वह डिप्रेशन (Depression) का शिकार हो जाता है। आज के समय में लोगों की व्यस्त लाइफस्टाइल (Lifestyle) और भागदौड़ भरी जिंदगी इसका मुख्य कारण है। बता दें, डिप्रेशन के कारण इंसान की सोचने और समझने की क्षमता प्रभावित होती है, जिससे कई भावनात्मक और शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि व्यक्ति को डिप्रेशन की समस्या समय रहते दूर कर लेनी चाहिए। जानिए इसके लक्षण (Depression Cause) क्या हैं और डिप्रेशन के घरेलू उपाय के बारे में (Depression Home Remedies)।

youtube-cover

अगर दिख रहे हैं ये लक्षण तो आप भी हो सकते हैं Depression का शिकार, जानें बचने के घरेलू उपाय : Symptoms Of Depression Home Remedies To Cure It In Hindi

डिप्रेशन के लक्षण

1 . अगर कोई छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करता है या अक्सर बेचैनी रहती है।

2 . उदासी, अशांति, खालीपन या निराशा की भावना आना।

3 . किसी भी कार्य में रूचि न होना या खुशी न मिलना।

4 . अक्सर समय पर नींद न आना या बहुत अधिक नींद आना।

5 . हमेशा थकावट और शरीर में ऊर्जा में कमी रहना।

6 . भूख न लगनाऔर वजन में कमी होना या फिर भूख या वजन का बढ़ जाना।

7 . सोचने, बोलने या कोई भी काम करने में समय लगना।

8 . मरने, खुदकुशी के ख्याल आना या खुदकुशी का प्रयास करना।

9 . बिना मतलब के शारीरिक समस्याएं होना जैसे पीठ में दर्द या सिरदर्द

10 . डिप्रेशन का शिकार व्यक्ति को रोजाना के कार्यों में समस्या होती है और वो बिना किसी कारण के ही दुखी रहते हैं।

डिप्रेशन के घरेलू उपाय : Depression Home Remedies To Cure It In Hindi

पौष्टिक भोजन करें -

अगर किसी व्यक्ति को डिप्रेशन (Depression) है तो उसे घर का बना पौष्टिक आहार लेना चाहिए। कहा जाता है कि जो भी हम खाते हैं उसका प्रभाव हमारे तन और मन दोनों पर पड़ता है। ऐसे में डिप्रेशन से बचने के लिए आप अपने आहार में साबुत अनाज, फल, सब्जियों , प्रोटीन और अच्छे वसा को शामिल करें।

पर्याप्त नींद लें -

अगर कोई व्यक्ति डिप्रेशन में है को उसे हमेशा पूरी नींद लेनी चाहिए। स्वस्थ नींद संबंधी आदतें भी डिप्रेशन को दूर करने में प्रभावी है। इसके लिए सबसे पहले रोजाना सोने और जल्दी उठने के समय को निर्धारित करें। याद रखें, नींद हमारे लिए आवश्यक है लेकिन अधिक नींद नहीं।

योग और व्यायाम करें -

कहा जाता है कि किसी भी समस्या को दूर करने के लिए योग और व्यायाम बहुत मददगार होते हैं। वहीं, अगर कोई व्यक्ति डिप्रेशन (Depression) में है तो इसे दूर करने के लिए उसे रोजाना योग का सहारा लेना चाहिए। इससे शारीरिक और दिमागी स्वास्थ्य सही रहता है। इससे स्ट्रेस लेवल कम होता है और अगर किसी को डिप्रेशन है तो उसके लिए भी यह लाभदायक है। आप इसके लिए योग का सहारा भी ले सकते हैं।

अल्कोहल से बचे -

अल्कोहल और ड्रग्स से डिप्रेशन के लक्षण बढ़ते हैं। इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं तो समय रहने इस आदत को दूर करें। क्योंकि इसकी वजह से डिप्रेशन (Depression) का इलाज मुश्किल हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications