इस समय गर्मी का मौसम है और तापमान इतना ज़्यादा है कि चाहकर भी आप खुद को इससे नहीं बचा पा रहे हैं। आप चाहे देश या दुनिया के किसी भी हिस्से में हों, गर्मी का कहर ऐसा है कि आपको लगातार पानी पीने की ज़रूरत पड़ रही है। बाहर निकलने के नाम से ही आपके पसीने छूटने लगते हैं और बाहर जाते ही मौसम आपके पसीने छुटा दे रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि ऐसा क्या किया जाए ताकि आपका शरीर भी अच्छा महसूस करे और गर्मी का असर भी आप पर ना हो। ये वो दौर है, जब काफी सारी बीमारियाँ भी होने की संभावना बढ़ जाती है।
आप जितने लोगों से पूछेंगे वो आपको अपने तरीके से उपाय बताएंगे। इसलिए ये ज़रूरी है कि आप किसी एक्सपर्ट से इस बारे में बात करें। इस आर्टिकल में दिए गए फल तथा सब्ज़ियों का इस्तेमाल करके भी आप खुद को गर्मी में सुरक्षित रख सकते हैं:
#10 तरबूज़
92% पानी से भरपूर तरबूज़ गर्मी के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें पोटेशियम की मात्रा काफी अच्छी होती है। कैलोरी में कम इस फल के काफी फायदे हैं क्योंकि ये आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। ये एक अच्छा तरीका है ताकि आपको उचित न्यूट्रिशन मिले और साथ ही पानी की मात्रा भी पूरी रहे।
#9 आइसक्रीम
आइसक्रीम एक ऐसा ऑप्शन है, जिसे हम सब खाना पसंद करते हैं। वैसे तो इसे एक ऐसा ऑप्शन माना जाता है जिसे खाने से मोटापा बढ़ने की संभावना होती है। गर्मी में इस बात को भूलकर अगर आप खुद को एक अच्छे ऑप्शन से रूबरू करवाना चाहते हैं।
हेल्थ-फिटनेस, डाइट और एक्सरसाइज़ करने के तरीकों से जुड़ी सभी जानकारियां स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं