धनिया के बीज के 3 फायदे और 2 नुकसान - Dhaniya Ke Beej Ke Fayde Aur Nuksan

धनिया के बीज के 3 फायदे और 2 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
धनिया के बीज के 3 फायदे और 2 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

धनिया (Coriander) का उपयोग हर भारतीय रसोई में किया जाता है। धनिया के पत्ते के साथ इसके बीज का उपयोग खाने में किया जाता है। धनिया के बीज स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। धनिया के बीज (Coriander Seeds) का उपयोग मसालों के रूप में भी किया जाता है। इसे औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। धनिया के बीज आयरन, विटामिन A, विटामिन K, विटामिन C, पोटेशियम, फोलिक एसिड, कैल्शियम और मैग्नीशियम का बड़ा स्रोत हैं। खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ ये त्वचा, पाचन, बालों, मधुमेह और आयरन की कमी को पूरा करने में सक्षम हैं। इस लेख के माध्यम से धनिया के बीज के फायदों और नुकसान के बारे में बताया गया है।

धनिया के बीज के 3 फायदे और 2 नुकसान

धनिया के बीज के फायदे : Benefits of coriander seeds In Hindi

1. धनिया त्वचा रोग, खुजली, एक्जिमा, सूजन और चकत्ते का उपचार करने में सहायक होती हैं। इससे मुंह के अल्सर और घावों का भी उपचार होता है। उपयोग के लिए - सबसे पहले धनिया के बीज को पानी में उबाल लें और इस पानी का मुंह के अल्सर को कम और ठीक करने के लिए प्रयोग करें। खुजली की समस्या के लिए धनिया के बीज को पीसकर पानी और एक चम्मच शहद मिलाकर एक पेस्ट बना लें और इसे खुजली वाली जगह पर 10 मिनट लगाएं और फिर धो लें। इससे आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

2. धनिया के बीज और ताजे धनिया के पत्ते पाचन क्रिया को स्वस्थ रखते हैं। धनिया के बीज में एंटीऑक्सीडेंट गुण और फाइबर होता है। यह लिवर को स्वस्थ रखने के साथ ही आंतों को भी स्वस्थ रखते हैं। यह पाचन एंजाइमों और रसों के उत्पादन में मदद करता है जो पाचन की सुविधा प्रदान करते हैं। यदि आप आंत या पेट की समस्या से परेशान हैं तो अपने भोजन में धनिया के बीज को शामिल कर सकते हैं।

3. भोजन और जल से उत्पन्न होने वाले रोग हैजा, टाइफाइड, पेचिश और फूड प्वाइजनिंग आदि बैक्टीरिया के कारण होते हैं। प्रतिदिन धनिया के बीज का इस्तेमाल खाने-पीने से होने वाले बीमारियों से बचाव करता है। धनिया का नियमित सेवन आहार के रूप में किया जा सकता है। यह किसी भी प्रकार के बैक्टीरियल संक्रमण को रोक सकती है।

धनिया के बीज के नुकसान : Disadvantages of Coriander seeds In Hindi

1. धनिया के बीज का अत्यधिक और लंबे समय तक प्रयोग लिवर की समस्या उत्पन्न कर सकता है। कुछ लोगों को इसके इस्तेमाल से खुजली, चक्कर आना, सांस लेने में कठिनाई, एलर्जी आदि की समस्या हो सकती है।

2. धनिया के बीज के शरीर को नुकसान हो सकते हैं जिससे महिलाओं को सतर्क रहना चाहिए। प्रेग्नेंट महिलाओं को सीमित मात्रा में धनिया के बीज का उपयोग करना चाहिए क्योंकि इससे ग्रंथि स्राव पर प्रभाव पड़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।