बनाना शेक के 3 फायदे और 2 नुकसान

बनाना शेक के फायदे और नुकसान (sportskeeda Hindi)
बनाना शेक के फायदे और नुकसान (sportskeeda Hindi)

बनाना शेक (Banana Shake) पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ये शेक शरीर को ताकतवर बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। बनाना शेक का सेवन अक्सर वो लोग करते हैं जिन्हें जिम जाना होता है। दरअसल बनाना शेक पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। जिससे व्यक्ति को कमजोरी महसूस नहीं होती। केले में पोटेशियम, विटामिन बी6 और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं साथ ही यह आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के स्तर को भी बढ़ाता है, ये हड्डियों की मजबूत के लिए फायदेमंद होता है और मस्तिष्क के काम में सुधार करता है। लेकिन कई बार इसका ज्यादा सेवन शरीर को कई तरह से नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं बनाना शेक पीने के फायदे और नुकसान।

youtube-cover

बनाना शेक के 3 फायदे और 2 नुकसान : 3 Benefits And 2 Side Effects Of Banana Shake In Hindi

कोलेस्ट्रॉल कम होता है -

बनाना शेक को अगर फैट फ्री मिल्क में बनाते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को बढ़ने से रोका जा सकता है। मलाई न हो तो दूध में फैट की मात्रा बहुत कम होती है जिससे बनाना शेक पीने से कोई परेशानी नहीं होती।

कमजोरी दूर होती है -

केले और दूध का सेवन साथ करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। इसके सेवन से शरीर को साथ में प्रोटीन, विटामिन (Vitamin), फाइबर और मिनरल मिल जाते हैं।

पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है -

बनाना शेक पीने से पाचन संबंधी परेशानी कम हो सकती है। आजकल ज्यादातर लोगों को कब्ज की परेशानी रहती है, लेकिन केले का शेक पीने से कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है। क्योंकि दूध और केला पाचन को ठीक करता है।

बनाना शेक के 2 नुकसान

सर्दी, खांसी की समस्या -

बनाना शेक की तासीर ठंडी होती है जिसके सर्दी और खांसी की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को अक्सर ही सर्दी की समस्या होती है उन्हें भूलकर भी इसको नहीं पीना चाहिए।

वजन बढ़ सकता है -

जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं उन्हें बनाना शेक का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल दूध और केला दोनों में ही फैट मौजूद होता है जो शरीर को मोटा बनाने का काम करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment