काले जीरे के 3 फायदे और 3 नुकसान : Kaale Jeere Ke 3 Fayde Aur 3 Nuksan

काले जीरे के 3 फायदे और 3 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
काले जीरे के 3 फायदे और 3 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

जीरे के कई प्रकार होते हैं। यहां हम काले जीरे के बारे में बात करने जा रहे हैं। वैसे तो यह तड़का लगाने में उपयोग होता आ रहा है लेकिन इसके सेहत के लिए भी लाभ होते हैं। काला जीरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए उपयोगी है। काला जीरा घरेलू नुस्खों में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह लेख आपको काले जीरे के फायदों और नुकसान (Benefits and side-effects of black cumin) के बारे में बताने जा रहा है, आइये इन्हें विस्तार से जानें।

काले जीरे के 3 फायदे और 3 नुकसान

काले जीरे के फायदे : Black Cumin Benefits In Hindi

1. पेट की समस्या में फायदेमंद (beneficial in stomach problem)

काले जीरे के फायदे अपच की स्थिति में मददगार होते हैं। रिसर्च के अनुसार, काला जीरा कई उपचारों में इस्तेमाल किया जाता है जो सही पाचन में मदद करता है। यह पाचन को बेहतर करने के साथ डाइजेस्टिव ट्रैक्ट से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है।

2. इम्यूनिटी को बढ़ावा दे (Promote immunity)

काले जीरे के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। इसमें अधिक मात्रा में थेराप्यूटिक और म्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण होते हैं। आपको बता दें कि यह गुण इम्युनिटी पावर बढ़ाकर ब्रोन्कियल अस्थमा, एटोपिक एक्जिमा, एलर्जिक राइनाइटिस आदि को ठीक करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

3. सर्दी व बुखार में (Treats Cold and Fever)

सर्दी व बुखार से आराम पाने के लिए काले जीरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। काला जीरा बुखार में उपचार के जैसे काम आता है। यह सर्दी के असर को कम करके शरीर को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।

काले जीरे के नुकसान : Black Cumin Side-effects In Hindi

1. काले जीरे के अधिक सेवन से पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

2. गर्भवस्था में महिलाओं को काला जीरा बिना डॉक्टर के परामर्श के नहीं खाना चाहिए।

3. काले जीरे में थाइमोक्विनोन नामक तत्व होता है जो रक्त के थक्के बनने की गति को धीमा कर सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।