चिकन खाने के 3 फायदे और 3 नुकसान: 3 Benefits And 3 Side-Effects Of Eating Chicken

चिकन खाने के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
चिकन खाने के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

यह तो सभी जानते हैं चिकन के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ-साथ शरीर को मजबूती भी मिलती है। चिकन में विटामिन, मिनरल और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं जो शरीर को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करवाते हैं। आज के समय में यह मांस उन वस्तुओं में से एक है जो भोजन के रूप में सभी आयु वर्ग के लोगो की पसंद बन चुका है। आहार के रूप में यह स्वस्थ और पौष्टिक माना जाता है और यह पोल्ट्री का सबसे आम प्रकार है। इसके सेवन से वजन कम करने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। नॉन-वेजीटेरियन लोगो में लीन मीट बहुत लोकप्रिय है। यह लेख चिकन (नॉन-वेज) खाने के फायदे और नुकसान के बारे में है। आइये इस विषय में और जानें।

चिकन खाने के 3 फायदे और 3 नुकसान

चिकन खाने के फायदे : Benefits Of Eating Chicken In Hindi

1. इम्यूनिटी (immunity) बढ़ाने में भी चिकन का सेवन बहुत लाभदायक होता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होने के कारण यह शरीर की प्रोटीन की कमी को पूरा करने में सहायक होता है। इसमें कुछ अच्छे नेचुरल बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो रोगों से बचाव में मदद करते है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है।

2. एनीमिया (anemia) की समस्या होने पर चिकन का सेवन बहुत लाभदायक होता है। खून की कमी होने की बीमारी को एनीमिया कहा जाता है। डॉक्टर्स की माने तो चिकन में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, इसी कारण से एनीमिया होने पर चिकन का सेवन जरूर करें।

3. हृदय स्वास्थ्य (healthy heart) के लिए भी चिकन का सेवन जरूरी है। हृदय शरीर का जरूरी अंग होता है, यह पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेट करने का कार्य करता है। इसमें प्रोटीन की जरूरत होती है जो कि चिकन के माध्यम से प्राप्त हो जाती है। चिकन में विटामिन C भी होता है जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

चिकन खाने के नुकसान : Side-Effects Of Eating Chicken In Hindi

1. वैसे तो इसके भिन्न लाभ पाए जाते हैं, लेकिन कुछ नुकसान भी नजरअंदाज नहीं किये जा सकते।

2. तले-भुने चिकन में फैट की अत्यधिक मात्रा शरीर और हृदय के लिए नुकसानदेह हो सकती है।

3. मधुमेह रोगियों को चिकन अत्यधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए। कुछ मामलों में, चिकन बीमारी ग्रस्त हो तो इसे बनाकर खाने से व्यक्ति बीमार हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।