गोंद कतीरा के 3 फायदे और 3 नुकसान

गोंद कतीरा के 3 फायदे और 3 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
गोंद कतीरा के 3 फायदे और 3 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

आयुर्वेद ने हमें बहुत सी मूल्यवान जड़ी-बूटियों से परिचित करवाया है जिनका हमारे आज के जीवन में बहुत बड़ा योगदान है। यहां तक कि इन जड़ी-बूटियों की पत्तियों, फूलों आदि से प्राप्त किया गया गोंद भी बहुत लाभदायक माना जाता है। इस गोंद के भी अपने औषधीय गुण होते हैं। लेकिन शायद आपने गोंद का उपयोग केवल प्रेग्नेंट महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बनाये गए लड्डुओं में ही देखा या सुना होगा। आपको बता दें कि गोंद की तासीर ठंडी होती है जिसके कारण इसका सेवन कोई भी गर्मियों के मौसम में कर सकता है।

गोंद कतीरा में प्रोटीन और फोलिक एसिड जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद है। यह लू लगने पर, कमजोरी होने पर, वजन कम करने में, ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में उपयोगी होती है। इसका इस्तेमाल पानी, दूध, शरबत, आइस-क्रीम आदि में भी किया जाता है। इस लेख में गोंद कतीरा के फायदे और नुकसान (Benefits and Harms of Gond Katira) के बारे में चर्चा की गयी है।

गोंद कतीरा के 3 फायदे और 3 नुकसान (Gond Katira Ke 3 Fayde Aur 3 Nuksan In Hindi)

गोंद कतीरा के फायदे : Benefits of Gond Katira In Hindi

1. कमजोरी दूर करने में लाभदायक (Helps in preventing weakness)

गोंद कतीरा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर को ताकत और एनर्जी मिलती है। गोंद कतीरा को पानी या दूध में भिगो कर रखें और फिर सुबह मिश्री मिलाकर शर्बत बनाकर इसका सेवन करें।

2. वजन घटाने में सहायक (Helps in weight loss)

गोंद कतीरा शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ावा देने में भी उपयोगी है। इसमें मौजूद हाई-फाइबर पेट और पाचन तंत्र में सुधार करने के लिए जाना जाता है। इसके नियमित सेवन से शरीर पर जमा एक्स्ट्रा फैट कम किया जा सकता है।

3. हीट स्‍ट्रोक से बचाव करे (Protects from heat-stroke)

तेज़ गर्मियों के मौसम में लू तथा हीट स्ट्रोक बहुत हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में रात को 2 चम्‍मच गोंद कतीरा 1 गिलास पानी या दूध में भिगो कर रख दें। सुबह जब यह फूल जाए तब इसे चीनी या मिश्री के साथ मिलाकर खाएं।

गोंद कतीरा के नुकसान : Side-Effects of Gond Katira In Hindi

1. गोंद कतीरा के सेवन से पहले आपको अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी होता है। ऐसा नहीं होने पर नसें व आंतें ब्‍लॉक होने का खतरा रहता है।

2. गोंद कतीरा के सेवन से कुछ लोगों में सांस लेने की समस्या पैदा हो सकती है, यदि किसी को क्विलिया की छाल से एलर्जी है तो गोंद कतीरा के सेवन से बचें।

3. गर्भवती और नई माताओं को डॉक्टर की सलाह के बाद ही गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।