मूली के पत्ते के 3 फायदे और 3 नुकसान

मूली के पत्ते के 3 फायदे और 3 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
मूली के पत्ते के 3 फायदे और 3 नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

मूली की ही तरह मूली के पत्तों (Radish leaves) का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। मूली के पत्ते स्वादिष्ट होने के साथ गुणकारी भी होते हैं। मूली का सेवन सलाद और साग सब्जी के रूप में किया जाता हैं, वैसे ही इसके पत्तों की सब्जी बनाई जाती है। मूली के पत्ते पौष्टिक और स्वादिष्ट होते हैं। शारीरिक समस्याओं से बचे रहने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इस लेख में हम मूली के पत्तों के फायदे और नुकसान (Benefits and side-effect of radish leaves) के बारे में चर्चा करेंगे।

मूली के पत्ते के 3 फायदे और 3 नुकसान (3 advantages and 3 disadvantages of radish leaves in hindi)

youtube-cover

मूली के पत्ते के फायदे : Benefits Of Radish leaves In Hindi

1. पीलिया जैसी बीमारी (treats jaundice) में मूली के पत्ते खाने से बहुत लाभ प्राप्त होता है। पीलिया में उबले हुए और बिना मसाले की सब्जियों को खाना चाहिए। अधिक फायदों के लिए, मूली के पत्तों का आधा लीटर रस प्रतिदिन पीने से लगभग 10 दिनों में पीलिया ठीक हो सकता है।

2. लिवर को स्वस्थ (beneficial for liver health) रखने के लिए मूली के पत्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है। मूली के पत्तों में हेपेटोप्रोटेक्टिव गुण पाया जाता हैं जो लिवर के लिए लाभदायक होता है।

3. मूली के पत्ते पाचन (good for digestion) के लिए लाभदायक होते हैं। मूली के पत्तों में उपलब्ध फाइबर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल फंक्शन को बेहतर करने में सहायता कर सकता है। मूली के पत्तों के अर्क का इस्तेमाल पाचन संबंधी समस्याओं के लिए किया जाता है।

मूली के पत्ते के नुकसान : Side-effect of Radish leaves In Hindi

1. कुछ लोगों को मूली के पत्ते खाने से एलर्जी हो सकती है। इसके पत्ते खाने से स्किन में सूजन पैदा हो सकती है। मूली के पत्तों में ग्लूकोपरिन होता है जो एलर्जी का कारण बन सकता है।

2. लो-ब्लड प्रेशर वालों को इसका इस्तेमाल नियमित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि इसमें ब्लड प्रेशर को कम करने के गुण होते हैं।

3. मूली के पत्ते डायबिटीज को कम करने में सक्षम है। ऐसे में कम ब्लड ग्लूकोज वालों को इसका इस्तेमाल करने से ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।