खाली पेट सत्तू पीने के 3 फायदे: Khaali Pet Sattu Peene Ke 3 Fayde

फोटो: Sonit Entertainment
फोटो: Sonit Entertainment

सत्तू (Sattu) का सेवन आपने आज कल गावों में होते हुए देखा होगा। शहरी लोग मल्टी ग्रेन (Multi Grain) खाकर ही खुद को फिट कर लेने का दावा करते हैं। ऐसा उनका दावा जरूर है लेकिन सरकारी आंकड़ें ये बताते हैं कि मार्केट से लिया गया मल्टी ग्रेन बिल्कुल उतना ही प्रभाव रखता है जितना मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन शेक एवं पाउडर।

सत्तू का सेवन गाँवों में जमानों से हो रहा है। पेट को नरम, पैर को गरम, और दिमाग को ठंडा रखने वाला सत्तू आयुर्वेद के उन तीनों नियमों का पालन करता है जिससे आपका शरीर फिट रहता है। फिटनेस के साथ खिलवाड़ करने का असर ये है कि हर घर में आपको बीमारी या फिर दवाइयों को खाने वाला मिल जाएगा।

अगर आप गाँव से ताल्लुक रखते हैं, जो काफी हद तक संभव है, क्योंकि भारत एक कृषि और एक्सपर्ट प्रधान देश है। आप एक्सपर्ट भले ना हों लेकिन गाँव से ताल्लुक रखने का अर्थ है कि आप भी सत्तू के बारे में जानते होंगे। आज हम आपको उसके ऐसे फायदों के बारे में बताने वाले हैं जिनको जानने के बाद आप इसका सेवन जरूर करेंगे।

खाली पेट सत्तू पीने के 3 फायदे: Khaali Pet Sattu Peene Ke 3 Fayde

शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है: Body Temprature remains in control in Hindi

शरीर का तापमान अगर ठीक ना हो तो आपको बुखार आ सकता है। वात, कफ, पित्त में से किसी एक में भी परेशानी होने पर आपकी सेहत खराब हो जाती है। शरीर का तापमान अगर बढ़ गया और उसने अपना प्रभाव दिमाग पर दिखा दिया तो इंसान दिमागी बुखार का मरीज हो सकता है। ये उसे पागल भी बना सकती है। अगर आप सत्तू का सेवन करते हैं तो उससे शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है।

इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है: Provides Instant Energy in Hindi

शरीर को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करने के लिए लोग या तो चाय (Tea) पीते हैं या फिर वो किसी एनर्जी बूस्टर का इस्तेमाल करते हैं। ये दोनों ही शरीर के लिए लाभकारी नहीं होते हैं लेकिन नुकसान से अनजान होने के कारण हम इनका सेवन करते हैं। उसकी जगह पर सत्तू आपको पौष्टिक तत्व और इंस्टेंट एनर्जी देता है।

लिवर के लिए है फायदेमंद: Beneficial for liver in Hindi

लिवर शरीर का वो अंग है जिससे होकर ही पेट से बाहर निकली हुई चीजें जाती हैं। अगर ये कमजोर होगा तो ना सिर्फ पेट साफ करने में दिक्कत होगी बल्कि आपको अंदर से अच्छा नहीं महसूस होगा। ऐसे में अगर आप चाहें तो सत्तू का सेवन करके लिवर को ठीक, सेहत को फिट और शरीर को अच्छा बना सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।