हिंग्वाष्टक चूर्ण के 3 फायदे: Hingvastak Choorna Ke 3 Fayde 

हिंग्वाष्टक चूर्ण बेहद फायदेमंद है लेकिन बहुत कम लोग ही इसके बारे में जानते हैं। (फोटो: Pradeep Kumar YouTube)
हिंग्वाष्टक चूर्ण बेहद फायदेमंद है लेकिन बहुत कम लोग ही इसके बारे में जानते हैं। (फोटो: Pradeep Kumar YouTube)

हिंग्वाष्टक चूर्ण के नाम में ही कई जानकारियाँ हैं। इसके नाम से ही आप समझ जाएंगे कि इसमें क्या क्या इस्तेमाल होता है। हींग तो इसका अंग होता ही है क्योंकि नाम में ही उसका प्रयोग हुआ है लेकिन उसके अलावा ऐसा क्या है जिसके इस्तेमाल से ये इतना महत्वपूर्ण बन जाता है और क्या इसे बनाना मुश्किल है?

अगर आप इसे बनाना चाह रहे हैं तो आपको बताते चलें कि इसका इस्तेमाल करना बेहद अच्छा है और बनाना तो उससे भी अधिक आसान है। सेहत के लिए आपको इसकी जरूरत होती है क्योंकि पेट से जुड़ी परेशानियों को आप इससे दूर कर सकते हैं जो एक बेहद अच्छी बात है। सेहत से बड़ा कुछ नहीं है।

सेहत में पेट का सबसे अहम योगदान है। अगर पेट खराब है तो सबकुछ खराब है और अगर पेट साफ है तो सबकुछ साफ है। आपका पेट आपकी इम्यूनिटी को बनाता या बिगाड़ता है। अगर आप अपनी सेहत को ठीक करना चाहते हैं तो आज ही इसका इस्तेमाल करें। वैसे तो हम आपको इस आर्टिकल में इसके सिर्फ तीन फायदों के बारे में बता रहे हैं लेकिन इसके फायदे उससे भी कहीं ज्यादा हैं।

हिंग्वाष्टक चूर्ण के 3 फायदे: Hingvastak Choorna Ke 3 Fayde

बदहजमी को दूर करे: Badhajmi ko door kare

जरूरत से अधिक खाना भी अभिशाप है क्योंकि वो सेहत को खराब कर देता है। हाजमे से ज्यादा खाने पर आप अपनी सेहत को बिगाड़ लेंगे लेकिन अगर आप खुद को फिट रखना चाह रहे हैं तो हींग, काली मिर्च, अजवाइन, सेंधा नमक, अदरक, पिप्पली, और जीरे से भरपूर इस चूर्ण का सेवन करें। ये आपकी सेहत को निखार देगा।

पेट दर्द हटाए: Pet dard hataye

पेट में दर्द हो रहा है तो आज ही इसका सेवन करें। इसमें मौजूद हर तत्व सेहत को अच्छा करता है। पेट से ही आपकी सेहत जुड़ी हुई है। आपकी सेहत का केंद्र पेट को कहा जा सकता है। ऐसी स्थिति में अगर आप अपनी सेहत को कोई नुकसान नहीं देना चाहते हैं तो पेट के दर्द को तुरंत खत्म करें वरना ये परेशानी बढ़ सकती है।

गैस का दर्द: Gas ka dard

ऐसे कई लोग होते हैं जो इसका इस्तेमाल गैस के दर्द को भगाने के लिए करते हैं। खाना जब ज्यादा हो जाए या आपका खाना ज्यादा तीखा या तैलीय हो जाए तो ऐसे में गैस बनना एक सामान्य बात है। आप अपनी सेहत को और खासकर गैस को रोक नहीं सकते हैं वरना अन्य विकार बन जाएंगे। अगर आप गैस को रोकते हैं तो भी और कई बार आपके खराब तंत्र के कारण गैस का दर्द होता है। इससे बचने के लिए इस चूर्ण का सेवन करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)